फरवरी में कोई ऐसी फसल लगाना चाहते हैं जिससे अच्छा खासा मुनाफा हो तो आइये उसके बारे में बताते हैं जो कि गर्मियों में दमदार मुनाफा देगी।
फरवरी में तरबूज की खेती
फरवरी में तरबूज की खेती कर सकते हैं जो की कम लागत में ज्यादा मुनाफा दे सकता हैं। क्योंकि गर्मियों में तरबूज के भारी डिमांड है। किसान बताते हैं कि अगर अभी समय पर तरबूज लगा देते हैं तो 4 से 5 लाख रुपए किसान ₹30000 के खर्चे में ही कमा सकते हैं। लेकिन इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। सही तरीके से खेती करनी होगी।
जिसमें समय की बात करें तो फरवरी के पहले या दूसरे सप्ताह में ही खेती करनी चाहिए। फिर मार्च अप्रैल में फसल तैयार हो जाती है, आइये आपको बताते हैं खेती किस तरीके से कैसे करनी है किन बातों का ध्यान रखना है।

तरबूज की खेती कैसे करें
तरबूज की ज्यादा पैदावार के लिए किसानों को बलुई दोमट मिट्टी में इसकी खेती करनी चाहिए। जिससे उसका पीएच मान 6 से 6.5 के बीच हो, उसके बाद बेड बना लेना चाहिए, 3 से 4 फीट चौड़ा बेड बना लीजिए और उन्नत हाइब्रिड किस्म का चयन कीजिए। एक एकड़ में 7-8 टन गोबर की खाद मिलाइए। जिससे मिट्टी बढ़िया हो जाए। पुरानी गोबर की खाद आपको मिलानी है।
सिंचाई के लिए ड्रिप का इस्तेमाल करें। मल्चिंग लगाएं। ताकि मिट्टी में नमी बनी रहे। खरपतवार भी ना उगे। सिंचाई के समय ध्यान दें फलों पर पानी न पड़े और जब फल पकने लगे उस समय पानी बहुत कम देना चाहिए। ज्यादा पानी देने से नुकसान हो सकता है। अगर खेतों में सफेद मक्खी, माहो का खतरा दिखे तो लगभग 5 या 6 बार कीटनाशक डालना चाहिए। ताकि कीड़े फल को खराब ना करें।
फरवरी में तरबूज की खेती करने के कई फायदे हैं। यह अगेती फसल मानी जाती है। मई-जून में जब तेज गर्मी पड़ती है उसमें तरबूज की मांग बढ़ती है, जो लोग समय पर बाजार पहुंच जाते हैं उन्हें अच्छा मुनाफा होता है।
यह भी पढ़े- दो बार फ्री में मिलेगा LPG गैस सिलेंडर, खाते में आएंगे 853 रुपए, बजट में मिला आम आदमी को बड़ा उपहार

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद











