MP में किसानों के लिए विभिन्न जिलों में होगी कृषि कैबिनेट, किसानों के फैसलों पर लगेगी मोहर, जानिए कहां से कब होगी शुरुआत

On: Monday, February 9, 2026 9:00 AM
कृषक कल्याण वर्ष 2026

MP में किसानों के लिए कृषि कैबिनेट का आयोजन होने जा रहा है जो कि कई जिलों में होगा, तो आइए जानते हैं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा क्या कहा गया है।

कृषक कल्याण वर्ष 2026

मध्य प्रदेश में कृषक कल्याण वर्ष 2026 मनाया जा रहा है जिससे एमपी के किसानों को कई फायदे होंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों की आय को बढ़ाना है। जिसके लिए जिले-जिले में कृषि कैबिनेट का आयोजन होगा। इस तरह से तकनीकी आधारित खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। किसानों के कल्याण में योजना शुरू की गई है, तो आईए जानते हैं यह किस जिले से शुरू होगा और कब।

कब से शुरू होगी कृषि कैबिनेट

एमपी में कृषि कैबिनेट की शुरुआत निमाड़ अंचल से होगी। जिसमें खरगोन या खंडवा जिले का नाम आ रहा है। जिसमें किसानों से जुड़े जो भी फैसले होंगे वह फील्ड पर कृषि कैबिनेट द्वारा द्वारा लिए जाएंगे। मेवाड़ क्षेत्र में होने वाली खेती को देखते हुए वहां पर यह कैबिनेट शुरू की जा रही है। मुख्यमंत्री का कहना है कि मध्य प्रदेश के एक करोड़ से ज्यादा किसानों के लिए समृद्ध किसान समृद्धि प्रदेश के समावेशी मॉडल थीम पर वर्ष 2026 में किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।

इस कृषि कैबिनेट से खेती को तकनीक या प्रशासनिक समर्थन मिलेगा। पशुपालन की उन्नत तकनीक सीखने के लिए विशेषज्ञ और अधिकारी जाएंगे। जिससे किसानों और पशुपालकों को फायदा होगा। किसानों को एग्री ट्रैक के माध्यम से सभी तरह के फायदे दिए जाएंगे। खेती में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर सरकार जोर दे रही है।

मार्च के बाद फिर मई में भोपाल में आम महोत्सव होगा। इस महोत्सव में आम की खेती करने वाले किसान शामिल होंगे, इसके आलावा व्यापारी, और निर्यातकों को भी जोड़ा जाएगा। इस कार्यक्रम में आम की खेती से जुडी तकनीक पर मार्गदर्शन दिया जायेगा और प्रेजेन्टेशन भी किया जाएगा। यहाँ पर आम की कई किस्मों का प्रदर्शन भी देखने को मिलेगा। जिससे किसानों को लाभ होगा।

यह भी पढ़े-MP के किसानों के लिए महा सौगात, दाल की खेती के लिए 10 हजार रु प्रति हेक्टेयर देगी सरकार, मिलेगा बीज किट, जानिए दाल की खरीदी के भाव