बजट 2026 में किसानों के कई सपने टूट गए हैं। जिसमें PM किसान का पैसा बढ़ाने की उम्मीद भी खत्म हो गई है। आईए जानते हैं विपक्ष का क्या कहना है।
PM किसान का पैसा नहीं बढ़ा
बजट 2026, 1 फरवरी को पेश हुआ, जिसमें किसानों को उम्मीद थी की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का पैसा बढ़ेगा। फसल बीमा के बारे में भी कुछ बताया जाएगा। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। PM निधि के बारे में कोई चर्चा नहीं की गई। इतना ही नहीं यह भी कहा जा रहा है कि जैविक खेती, खाद पर सब्सिडी आदि के बारे में भी बजट में कोई रोड मैप नहीं था। जिससे किसानों में निराशा देखने को मिल रही है।
विपक्ष ने बजट को बताया फर्जी
बजट पेश होने के बाद विपक्ष के कई नेताओं ने बजट के बारे में बहुत सी बातें कही। जिसमें अखिलेश यादव का कहना था कि यह किसानों के समझ से बाहर का बजट है। इससे गरीबों का पेट नहीं भर सकता है। गरीब किसानों को इसमें कुछ लाभ नहीं है, और कांग्रेस नेता ने भी सोशल मीडिया पर यह कहा कि यह फर्जी बजट है। बता दे की किसान महापंचायत के मध्य प्रदेश के अध्यक्ष राजेश धाकड़ ने कहा कि इस बजट में किसानों को अनदेखा किया गया है।
उत्तर भारत के किसानों को इस बजट से फायदा नहीं हो रहा है क्योंकि नारियल के किसानों, काजू की खेती करने वाले किसानों के बारे में घोषणा की गई है। लेकिन उत्तर भारत के किसानों को इससे फायदा नहीं हुआ है। उनका यह भी कहना था कि दक्षिण के राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। यही वजह है की किसानों को फायदा दिया गया है.
खेतों तक सड़क पहुंचने पर भी नहीं हुई चर्चा
खेतों तक सड़क पहुंचने की भी बात कुछ अर्शे से की जा रही थी लेकिन बजट में इसके बारे में चर्चा नहीं हुई। जिसके बारे में राजेश धाकड़ जी का कहना था कि सड़क बनाने वाली बात जो हो रही थी खेतों तक सड़क बनाई जाएगी उसके बारे में बजट में चर्चा नहीं हुई है, कृषि उत्पादों को परिवहन से पहचाने के लिए जो सड़के बनाने की बात की जा रही थी उसको अनदेखा किया गया है।
जो भी किसानों से वादे किए जाते हैं उन्हें पूरा नहीं किया जाता बल्कि फुसलाया जाता है किसानों को। उन्हें झुनझुना पकड़ाया जाता है। इस तरह से उनका कहना था कि जहां चुनाव होने हैं, वहां के किसानों को फायदे दिए जा रहे हैं, अन्य क्षेत्रों के किसानों को लाभ नहीं हो रहा है।
यह भी पढ़े- Phool Vikas Yojana: गेंदा लगाएं 40 हजार रु पाएं, त्योहारों में मालामाल हो जाए, जानें क्या है फूल विकास योजना

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद













