किसान फरवरी में लगाएं यह सब्जी मुनाफे होगा, तो आइये आपको हैं किसका भाव 80 से ₹100 किलो तक मिल सकता है।
फरवरी के लिए मुनाफे वाली सब्जी फसल
फरवरी में कई तरह की सब्जियों की खेती किसान कर सकते हैं, क्योंकि अब तापमान बढ़ने लगा है, जिससे बीजों का अंकुरण अच्छे से होगा। जिसमें कई किसानों को सिर्फ मुनाफा वाली सब्जियों की तलाश होती है, तो नमस्कार किसान भाइयों इस लाइफ में आपका स्वागत है, आज आपको एक सब्जी की खेती की जानकारी देने जा रहे हैं जो कि अभी अगर लगा देते हैं मतलब की 20 फरवरी से पहले पहले तो उसका भाव मंडी में 40 से ₹100 किलो तक मिल सकता है।
जिसमें कृषि एक्सपर्ट बताते हैं कि ₹80 किलो तक किसानों को इसका भाव शुरुआत में मिल सकता है। जैसे यहां पर लोबिया जिसे बरबटी भी कहा जाता है। उसकी खेती की बात की जा रही है तो आइये आपको बताते हैं इसकी खेती कैसे करें कौन सी वेराइटी के बीज लगाएं और खेती किस तरीके से किस मिट्टी में करें कितना उत्पादन मिलेगा।
लोबिया की खेती का समय और तरीका
लोबिया की खेती फरवरी और मार्च में भी कर सकते हैं। लेकिन 20 फरवरी से पहले लगाएंगे तो बहुत ज्यादा मिलेगा इसके बाद लगने पर भी 40-50 रुपए तक का भाव मिल सकता है। यह फसल लगा रहे हैं तो पहले दो से तीन बार खेत की जुताई करें, 2 से 3 ट्रॉली गोबर की पुरानी से पुरानी खाद खेत में मिलाएं, इसके अलावा रासायनिक खाद की बात करें तो यूरिया, डीएपी और एमओपी खाद डालें। एक एकड़ के लिए चार से पांच किलो बीज लगेगा।
खेती आप लाइन में इनकी करें। 45 से 60 सेंटीमीटर दो लाइन के बीच की दूरी और 15 से 20 सेंटीमीटर दो पौधों के बीच की दूरी रखें। जिससे अच्छा विकास होगा उत्पादन भी बढ़िया मिलेगा। लोबिया की खेती के लिए 25 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच का तापमान अच्छा होता है।
लोबिया के बढ़िया वैरायटी के बीज
लोबिया की अच्छी वैरायटी का चयन करने के लिए आपको अपने क्षेत्र की मिट्टी और जलवायु का ध्यान रखना चाहिए। इसके अलावा बात करें तो भी वीएनआर की काशी निधि, नाम धारी की वैराइटी भी अच्छी होती है। अंकुर की केतिकी की अच्छी वैरायटी होती है। इसका भी चयन कर सकते हैं। इसके अलावा किसान बीज भंडार में जाकर भी अपने क्षेत्र की जलवायु के आधार पर बीज का चयन कर सकते हैं।
लोबिया की फसल से कितना उत्पादन मिलेगा
लोबिया की खेती किसान अगर करते हैं तो बढ़िया विधि अपनाने पर पर सही मात्रा में खाद और अच्छी वैरायटी का चयन करने पर एक एकड़ से 50 से 70 क्विंटल तक उत्पादन ले सकते हैं। इस फसल की खेती अभी करते हैं किसान तो अन्य सीजन के मुकाबले 3 से 4 गुना मुनाफा उन्हें हो सकता है। लेकिन कभी भी किसान को एक सब्जी की खेती पर आश्रित नहीं करना चाहिए रहना चाहिए उन्हें तीन से चार प्रकार की सब्जियां खेतों में लगानी चाहिए।
यह भी पढ़े- किसानों को इनाम में मिलेगा ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल और स्कूटी, जानिए क्या है वीर भारत न्यास

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद












