किसानों को इनाम में मिलेगा ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल और स्कूटी, जानिए क्या है वीर भारत न्यास

On: Thursday, January 29, 2026 1:26 PM
किसानों के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

किसान कुछ सवालों के जवाब देकर ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल और स्कूटी जैसे इनाम प्राप्त कर सकते हैं। आइये आपको वीर भारत न्यास के बारे में बताते हैं।

किसानों के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

मध्य प्रदेश के हर जिले के किसान विजेताओं को ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल और स्कूटी दिया जाएगा। जिसमें कुल 6.50 करोड रुपए का इनाम बताया जा रहा है। दरअसल, संस्कृति विभाग के वीर भारत न्यास और किसान कल्याण के साथ कृषि विभाग के अंतर्गत अभिनव का पहल किया जा रहा है।

जिसमें 2026 में किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व मनाया जाएगा। जिसमें खेती को जनजाति लोक कलाओं के बहुरंगी उत्सव को खेती से जोड़ा जाएगा। मतलब की लोक रंग को कृषि से जोड़ा जा रहा है। यहां पर राज्य स्तरीय ऑनलाइन इनामी क्विज होगी। जिसमें किसान ऑनलाइन शामिल होंगे आइये जानते हैं कैसे।

किसानों के लिए ऑनलाइन इनामी क्विज कैसे होगी

किसानों की यह ऑनलाइन इनामी क्विज www.veerbharatnyas.com पर ऑनलाइन आयोजित होगी। किसानों को इसके बारे में पंचायत स्तर पर किसान विकास केंद्र कृषि मंडी और संबंधी शासकीय तंत्र से सहयोग भी मिलेगा। जिसमें 55 जिले में 55 विजेता होंगे। जिन्हें चार पुरस्कार यहां पर बताया जा रहे हैं। प्रथम पुरस्कार में ट्रैक्टर, दूसरे पुरस्कार में मोटरसाइकिल और तीसरी पुरस्कार में स्कूटर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि 55 विकास केंद्र के 55 कृषि उपज मंडी से हर जिले में 11-11000 रु का वितरण होगा।

किसानों के इस क्विज में क्या सवाल पूछे जाएंगे

किसानों का यह राज्य स्तरीय क्विज 15 मार्च से शुरू होगा। जिसमें कई तरह के सवाल पूछे जाएंगे। जैसे कि किसानों के लिए जो सरकारी योजनाएं शुरू की गई है उनके बारे में पूछा जाएगा। जिनमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, सिंचाई योजना, कृषि यंत्र पर मिल रहे हैं अनुदान के बारे में पूछा जाएगा, जो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री, डॉ मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया है।

मतलब कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा किसानों के खेत में जो योजनाएं चल रही है उनके बारे में इसमें पूछा जाएगा। इस तरह किसानों के हित में यह सरकार का अच्छा कदम है। इससे किसान सरकारी योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त करेंगे। ताकि वह इस प्रतियोगिता में जीत सके और इससे ज्यादा से ज्यादा किसानों को सरकारी योजनाओं का ज्ञान भी होगा। साथ ही किसानों को आर्थिक रूप से भी मदद मिलेगी।

यह भी पढ़े- MP के गेहूं किसानों के लिए जरूरी सूचना, MSP पर फसल बिक्री के लिए कराएं पंजीयन, जाने कब से कब तक होगा