किसानों को मिला एक और मौका, 36 हजार रु प्रति हेक्टेयर मिल रहा अनुदान, मखाना की खेती पर सब्सिडी के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी

On: Wednesday, January 7, 2026 11:27 AM
मखाना की खेती पर सब्सिडी

किसानों के लिए खुशखबरी है। यदि मखाना की खेती सब्सिडी पर करना चाहते हैं, तो आवेदन की तारीख में बढ़ोतरी कर दी गई है। आइए पूरी खबर विस्तार से जानते हैं।

मखाना की खेती पर सब्सिडी

बिहार राज्य सरकार द्वारा किसानों को मखाना की खेती पर सब्सिडी दी जा रही है। इसमें किसानों को प्रति हेक्टेयर ₹36,375 का अनुदान पहले ही साल मिलता है। सरकार का अनुमान है कि प्रति इकाई लागत लगभग 0.97 लाख रुपये आती है, जिसमें इनपुट और हार्वेस्टिंग का खर्च शामिल है। इसके अलावा किसानों को अनुशंसित प्रजाति के बीज पर ₹225 प्रति किलोग्राम की दर से अनुदान दिया जा रहा है, जिससे किसानों को बीज सस्ते दामों पर उपलब्ध हो सकें। आइए जानते हैं कि सब्सिडी के लिए कहां और कैसे आवेदन करना है, और किन जिलों के किसानों को इसका लाभ मिलेगा।

इन 16 जिलों के किसानों को मखाना की खेती पर सब्सिडी

बिहार में कई जिलों में मखाना की खेती होती है। इसी को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार मखाना विकास योजना चला रही है। इस योजना का लाभ 16 जिलों के किसानों को मिलेगा। इनमें कटिहार, पूर्णिया, अररिया, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, किशनगंज, खगड़िया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण और पश्चिम चंपारण जिले शामिल हैं।

मखाना की खेती के लिए सब्सिडी कैसे मिलेगी

यदि मखाना की खेती के लिए सब्सिडी लेना चाहते हैं, तो 15 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए बिहार कृषि ऐप या उद्यान निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन जमा किया जा सकता है। जो किसान अभी तक मखाना की खेती नहीं कर रहे हैं, उन्हें इस योजना में प्राथमिकता दी जाएगी। वे किसान जो कृषि विभाग के डीबीटी पोर्टल पर पंजीकृत हैं, मखाना क्षेत्र विस्तार खेत प्रणाली योजना के तहत सब्सिडी के लिए आवेदन कर सकते हैं और योजना का लाभ उठा सकते हैं।

यह भी पढ़े- किसानों के लिए बड़ी खबर, 6 से 9 जनवरी के बीच चलेगा विशेष अभियान, बनेगी फार्मर रजिस्ट्री, पीएम किसान योजना के लिए है जरूरी