2026 में होगा सबका पक्का घर, शुरू हुआ नया सर्वे, कच्चे और टूटे मकान वालों को मिलेगा पीएम आवास योजना का फायदा, जानिए कैसे

On: Wednesday, January 7, 2026 10:23 AM
पीएम आवास योजना

नए साल 2026 में ग्रामीण परिवारों को जो पात्र हैं, पीएम आवास योजना के तहत पक्का मकान मिलेगा। आइए बताते हैं योजना की पात्रता और आवेदन प्रक्रिया के बारे में।

पीएम आवास योजना 2026

पीएम आवास योजना के अंतर्गत जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान दिया जाता है। जो परिवार आज भी कच्चे, टूटे या पुराने मकानों में रह रहे हैं, उनकी जरूरत को पूरा करने के लिए यह योजना शुरू की गई है। यह योजना मकान निर्माण में आर्थिक सहायता प्रदान करती है। पक्का मकान होने से बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में आसानी होती है, आसपास के लोगों को रोजगार मिलता है और परिवार का जीवन-यापन काफी सुगम हो जाता है।

पीएम आवास योजना 2026 के लिए कौन होंगे पात्र

पीएम आवास योजना का नया सर्वे शुरू हो चुका है। जिन्होंने अभी तक इस योजना का लाभ नहीं लिया है, उनके लिए यह एक अच्छा मौका है। योजना के तहत अलग-अलग राज्यों में सहायता राशि अलग-अलग दी जाती है। सामान्य तौर पर 1,20,000 रुपये तक की राशि मिलती है, जबकि कुछ राज्यों में यह राशि 2,20,000 रुपये तक भी हो सकती है। यह पूरी तरह राज्य सरकार की व्यवस्था पर निर्भर करता है।

योजना के तहत मिलने वाली राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ही भेजी जाती है। इस बार के सर्वे में अधिक जरूरतमंद परिवारों को शामिल किया जाएगा। जो लोग पहले छूट गए थे, उन्हें भी योजना का लाभ मिलेगा। जिनके घर कच्चे हैं या मकान पूरी तरह टूटे हुए हैं, वे इस योजना के लिए पात्र माने जाएंगे। पात्रता की बात करें तो गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवार, विधवा महिलाएं, बुजुर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोग और दिव्यांगजन इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

पीएम आवास योजना 2026 का फायदा कैसे मिलेगा

पीएम आवास योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरीकों से आवेदन किया जा सकता है। ऑफलाइन आवेदन के लिए अपने ग्राम पंचायत सचिव या पंचायत प्रतिनिधि से संपर्क करें, क्योंकि वही इस सर्वे का कार्य कर रहे हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए मोबाइल फोन या कंप्यूटर का उपयोग किया जा सकता है। स्मार्टफोन में “आवास प्लस” ऐप डाउनलोड करके भी आवेदन किया जा सकता है।

यह भी पढ़े- किसानों के लिए बड़ी खबर, 6 से 9 जनवरी के बीच चलेगा विशेष अभियान, बनेगी फार्मर रजिस्ट्री, पीएम किसान योजना के लिए है जरूरी