महिलाओं की लगी लॉटरी, फ्री मिले कृषि ड्रोन और प्रशिक्षण, अब 250 रुपए प्रति एकड़ स्प्रे करने का देगी सरकार, जानिए पूरी योजना

On: Sunday, January 4, 2026 10:03 AM
एग्रो शक्ति नमो ड्रोन दीदी योजना

महिलाओं को राज्य सरकार ने फ्री में कृषि ड्रोन दिया था और उसे चलाने का प्रशिक्षण भी दिया गया था। अब उसे इस्तेमाल करने के लिए ₹250 प्रति एकड़ की राशि भी दी जाएगी। आइए आपको पूरी योजना के बारे में बताते हैं।

एग्रो शक्ति नमो ड्रोन दीदी योजना

दरअसल यहां पर एग्रो शक्ति नमो ड्रोन दीदी योजना की बात कर रहे हैं, जो हरियाणा राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही है। बता दें कि करनाल कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हरियाणा सरकार द्वारा एग्रो शक्ति नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत महिलाओं को कृषि ड्रोन चलाने का प्रशिक्षण दिया गया है और उन्हें कृषि ड्रोन भी दिए गए हैं। साथ ही अब उन्हें खेतों में छिड़काव करने के लिए ₹250 प्रति एकड़ की राशि भी दी जाएगी। आइए जानते हैं कि इस योजना का लक्ष्य कितना निर्धारित किया गया है।

1 लाख एकड़ खेत में ड्रोन दीदी करेंगी स्प्रे

कृषि ड्रोन का इस्तेमाल करने वाली ड्रोन दीदियां अब 1 लाख एकड़ क्षेत्र में स्प्रे का कार्य करेंगी। इसमें लिक्विड खाद, कीटनाशक और अन्य दवाओं का छिड़काव किया जाएगा। इस ड्रोन को चलाने के लिए कई ड्रोन दीदियों को प्रशिक्षण दिया गया है, जिससे वे इस कार्य को अच्छे से कर सकें। हरियाणा के करनाल जिले में लगभग 200 ड्रोन दीदियां हैं, जिन्हें कृषक भारतीय सहकारी लिमिटेड जैसी कंपनियों द्वारा फ्री में ड्रोन उपलब्ध कराए गए हैं। इन्हें अब लगभग 8000 एकड़ क्षेत्र में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के माध्यम से छिड़काव करने का अवसर मिलेगा, जिसमें प्रति एकड़ ₹250 की राशि दी जाएगी।

खेतों में ड्रोन से स्प्रे करने के फायदे

अगर किसान अपने खेतों में ड्रोन से स्प्रे करवाते हैं, तो इसके कई फायदे होते हैं। इससे पानी की बचत होती है, समय की भी बचत होती है और लागत कम आती है। खाद और दवाइयों का खर्च घटता है तथा उनकी बर्बादी भी नहीं होती। ड्रोन की मदद से छिड़काव समान और सही तरीके से होता है। इसके अलावा मजदूरी की लागत कम होती है और कम समय में अधिक क्षेत्र में छिड़काव किया जा सकता है।

यह भी पढ़े-महिलाओं को हर महीने ₹2100 देगी सरकार, योजना का दायरा बढ़ा, इन 3 श्रेणियों की अन्य महिलाओं को भी मिलेगा फायदा