किसान और युवाओं के लिए मधुमक्खी पालन कम खर्च में शुरू करने का अच्छा मौका है। सरकार 90 दिन की मुफ्त ट्रेनिंग दे रही है और 40 प्रतिशत सब्सिडी भी मिल रही है।
मधुमक्खी पालन के लिए ट्रेनिंग और सब्सिडी
मधुमक्खी पालन एक अच्छा व्यवसाय है, जिसमें मुनाफा काफी बढ़िया होता है। इसमें सही तरीके से किसान या कोई भी बेरोजगार व्यक्ति अच्छा पैसा कमा सकता है। इसके लिए सरकार भी सहयोग कर रही है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में इस समय मधुमक्खी पालन के लिए 40 प्रतिशत सब्सिडी जारी है, यानी कुल लागत का 40 प्रतिशत हिस्सा सरकार उठाएगी।
मधुमक्खी पालन का काम शुरू करने के लिए ट्रेनिंग की जरूरत होती है। इस व्यवसाय को बिना जानकारी और समझ के शुरू करने से नुकसान भी हो सकता है, इसलिए ट्रेनिंग लेना जरूरी है। सरकार इस योजना के तहत मुफ्त ट्रेनिंग दे रही है, यानी आपको कोई पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा। 90 दिन की ट्रेनिंग बिल्कुल मुफ्त दी जा रही है। आइए जानते हैं, इसमें कितना खर्च आएगा और ट्रेनिंग कहां मिलेगी।
मधुमक्खी पालन में कितना खर्च आएगा
उत्तर प्रदेश में मधुमक्खी पालन के लिए सब्सिडी दी जा रही है। खर्च के बारे में बताया गया है कि मधुमक्खी पालन में लगभग 2.5 लाख रुपए का खर्च आता है। इसमें सरकार 40 प्रतिशत अनुदान देगी, यानी करीब 88,000 रुपए तक की सब्सिडी मिलेगी मधुमक्खी पालन के लिए कम से कम 50 मधुमक्खी बॉक्स होना जरूरी है। इकाई के अनुसार 40 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी, जिससे मधुमक्खी पालन की लागत कम हो जाएगी।
मधुमक्खी पालन के लिए ट्रेनिंग कहां मिल रही है
मधुमक्खी पालन के लिए अनुदान लेना चाहते हैं तो इसके लिए उद्यान विभाग के पोर्टल पर संपर्क करना होगा। इसके अलावा जिला उद्यान अधिकारी के कार्यालय में भी जा सकते हैं। इस योजना का फायदा किसान, युवा और महिलाएं भी उठा सकते हैं। आठवीं पास व्यक्ति आवेदन कर सकता है। अगर ट्रेनिंग की बात करें तो प्रयागराज, मुरादाबाद, सहारनपुर और बस्ती में स्थित केंद्रों पर ट्रेनिंग दी जा रही है। इच्छुक व्यक्ति उद्यान विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करके इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
यह भी पढ़े- नए साल 2026 के साथ किसानों को मिलेंगी कई सौगातें, शुरू होंगी नई योजनाएं, जानिए क्या होगा खास

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद










