किसान भाई 1 एकड़ से 2 लाख रु का शुद्ध मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो यहां से सिर्फ ₹35 में सस्ते में खरीद सकते हैं सेम के बीज

On: Thursday, January 1, 2026 12:29 PM
सेम की काशी बौनी 207 किस्म

सेम की खेती करके किसान अच्छी-खासी कमाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको बता रहे हैं कि सस्ते में सेम के बीज कहां मिल रहे हैं।

सेम की खेती में कमाई

सेम की खेती से अच्छी-खासी कमाई की जा सकती है। अगर सेम की फलियों की गुणवत्ता अच्छी हो और बाजार में बढ़िया डिमांड हो, तो किसानों को अच्छा मंडी भाव मिल जाता है। शुरुआत में सेम का भाव 50 से 60 रुपए प्रति किलो तक मिल जाता है। किसान बताते हैं कि एक एकड़ से 1.5 लाख से ₹2,00,000 तक का शुद्ध मुनाफा कमाया जा सकता है।

हालांकि यह मुनाफा मंडी में मिलने वाले भाव पर निर्भर करता है। सेम की फसल 90 से 120 दिन में फल देना शुरू कर देती है। आइए सेम की एक अच्छी वैरायटी की जानकारी देते हैं, जो इस समय सस्ते में मिल रही है और जिसे किसान घर बैठे ऑर्डर कर सकते हैं।

सेम की काशी बौनी 207 किस्म

सेम की काशी बौनी 207 किस्म के बीज राष्ट्रीय बीज निगम के ऑनलाइन स्टोर पर सस्ते में मिल रहे हैं। यह किस्म भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, वाराणसी द्वारा विकसित की गई है। यह किस्म ज्यादा उत्पादन देती है और झाड़ी नुमा सेम की किस्म मानी जाती है। इसे उगाने में खर्च कम आता है, क्योंकि बिना मचान लगाए भी अच्छा उत्पादन लिया जा सकता है।

सर्दी के मौसम में सेम की खेती करना चाहते हैं, तो यह किस्म बहुत उपयुक्त है। इसे सर्दी में उगाने के लिए तैयार किया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत कितनी है और इसे घर बैठे कैसे ऑर्डर कर सकते हैं।

काशी बौनी 207 किस्म की कीमत कितनी है

राष्ट्रीय बीज निगम का ऑनलाइन स्टोर, जिसे एनएससी स्टोर भी कहा जाता है, वहां यह बीज उपलब्ध है। यहां 20 ग्राम का एक पैकेट ₹35 में मिल रहा है। बताया जा रहा है कि इस पर लगभग 30 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है, इसलिए अभी इसकी कीमत कम है।

ऑनलाइन स्टोर पर लिंक दिया गया है, https://www.mystore.in/en/product/nsc-sem-kashi-bauni-207 जिस पर क्लिक करके आप अपना पता भरकर आसानी से ऑर्डर कर सकते हैं। जरूरत के अनुसार आप एक से ज्यादा पैकेट भी खरीद सकते हैं। बीज आपके बताए गए पते पर घर तक पहुंचा दिए जाएंगे।

यह भी पढ़े- सोयाबीन किसानों के लिए खुशखबरी, 1 जनवरी 2026 को सोयाबीन भावांतर मॉडल रेट में हुई बढ़ोतरी, जानिए आज का भाव