1 जनवरी 2026 को सोयाबीन भावांतर मॉडल रेट कितना है, आइए जानते हैं, जिससे किसानों को मिलेगा अधिक भाव।
मध्य प्रदेश में सोयाबीन उत्पादकों के लिए भावांतर भुगतान योजना
मध्य प्रदेश के सोयाबीन किसानों को भावांतर भुगतान योजना 2025 का लाभ मिल रहा है। इस योजना के तहत सरकार ने 5328 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया है। सरकार ने किसानों को इसकी गारंटी दी है कि उन्हें कम से कम इतना भाव जरूर मिलेगा।
बता दें कि 24 अक्टूबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक मंडियों में सोयाबीन की खरीदी की जाएगी। यदि किसानों को मंडी में सोयाबीन का भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी 5328 रुपये प्रति क्विंटल से कम मिलता है, तो सरकार शेष अंतर की राशि किसानों के खाते में सीधे ट्रांसफर करेगी। आइए जानते हैं कि 1 जनवरी 2026, नए साल की शुरुआत के साथ, सोयाबीन किसानों को कितना भाव मिला है और इसमें कितनी बढ़ोतरी हुई है।
1 जनवरी 2026 को सोयाबीन भावांतर मॉडल रेट क्या है
1 जनवरी 2026 को सोयाबीन का भावांतर मॉडल रेट 4380 रुपये प्रति क्विंटल रहा है, जो 31 दिसंबर 2025 की तुलना में अधिक है। बता दें कि 31 दिसंबर 2025 को सोयाबीन का भावांतर मॉडल रेट 4345 रुपये प्रति क्विंटल था, जबकि 30 दिसंबर 2025 को यह 4296 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया था।
इस तरह नए साल की शुरुआत में सोयाबीन किसानों को पहले की तुलना में बेहतर भाव मिल रहा है। हालांकि न्यूनतम समर्थन मूल्य और मॉडल रेट के बीच जो अंतर है, उसकी भरपाई सरकार बाद में भावांतर राशि के रूप में करेगी।
अब तक सोयाबीन उत्पादकों को कितना भावांतर राशि का भुगतान हुआ
अब तक सोयाबीन उत्पादक किसानों को करोड़ों रुपये का भुगतान किया जा चुका है। मिली जानकारी के अनुसार भावांतर भुगतान योजना के तहत 6.44 लाख से अधिक सोयाबीन किसानों को लगभग 1300 करोड़ रुपये की भावांतर राशि का भुगतान किया गया है। इस योजना से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल रहा है और सरकार समय पर भुगतान कर रही है, जिससे किसान आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं।
यह भी पढ़े- नए साल 2026 के साथ किसानों को मिलेंगी कई सौगातें, शुरू होंगी नई योजनाएं, जानिए क्या होगा खास

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद











