नए साल 2026 में किसानों के लिए कई नई सरकारी योजनाएं शुरू होंगी। इसके साथ ही पुरानी योजनाओं के लाभ को भी बढ़ाया जाएगा, जिससे किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी होगी।
नया साल 2026 किसानों के लिए कैसे होगा खास
नए साल 2026 की शुरुआत हो चुकी है। इस साल किसानों को कई नई सुविधाएं और योजनाएं देखने को मिलेंगी। सरकार ऐसी योजनाएं लेकर आने वाली है, जिससे किसानों की कमाई पहले से अधिक होगी। उत्पादन में बढ़ोतरी होगी, लागत कम होगी और खेती से जुड़ी कई समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा। आइए जानते हैं, किसानों के लिए क्या-क्या खास रहने वाला है।
किसानों को मिलेगी सस्ती बिजली
सिंचाई के लिए किसानों को बिजली की जरूरत होती है, जिससे बिजली का बिल अधिक आ जाता है। लेकिन अब किसानों को इसकी ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सिंचाई के लिए किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। कई जगहों पर किसानों को मुफ्त बिजली भी मिलेगी।
यदि किसान सोलर पंप का इस्तेमाल करते हैं, तो उन्हें मुफ्त बिजली मिलेगी और अतिरिक्त कमाई का मौका भी मिलेगा। इसके अलावा सरकार सोलर पंप पर भारी अनुदान देगी। जल संरक्षण परियोजनाएं शुरू होंगी और हर खेत तक पानी पहुंचाने की योजना पर काम किया जाएगा।
डिजिटल किसान कार्ड
नए साल 2026 में किसानों को डिजिटल किसान कार्ड भी मिलेंगे। इस कार्ड में किसान से जुड़ी सारी जानकारी होगी, जैसे किसान की जमीन, उस पर लगी फसल, फसल बीमा, सब्सिडी और सरकारी योजनाओं की जानकारी। डिजिटल किसान कार्ड बनने के बाद किसानों के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ लेना और भी आसान हो जाएगा।
दाल की खेती करने वाले किसानों को होगा फायदा
जिस तरह धान और गेहूं की एमएसपी पर खरीद होती है, उसी तरह अब दाल उत्पादक किसानों को भी एमएसपी का लाभ मिलेगा। सरकार दाल की 100 प्रतिशत एमएसपी पर खरीद सुनिश्चित कर सकती है। दलहन आत्मनिर्भरता मिशन के तहत करीब 11,440 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है, जिससे दाल किसानों को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है।
नया बीज कानून आएगा
2026 में नया बीज कानून लागू हो सकता है। इससे किसानों को अच्छी गुणवत्ता का बीज कम दामों में मिलेगा और नकली बीज की शिकायतों में कमी आएगी। बताया जा रहा है कि बजट सत्र में नया बीज कानून पेश किया जा सकता है, जिससे नकली खाद और उर्वरकों पर भी रोक लगेगी।
पीएम किसान योजना का पैसा बढ़ेगा?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि बढ़ाने को लेकर भी चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि 2026 में पीएम किसान योजना की राशि बढ़ाई जा सकती है। अभी किसानों को सालाना 6,000 रुपए मिलते हैं, जो आगे चलकर 8,000 या 10,000 रुपए तक हो सकते हैं। इससे किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद










