लहसुन का कंद बड़ा, उत्पादन जोरदार, 60 दिन की फसल में डालें यह खाद, कमजोर फसल होगी मजबूत

On: Monday, December 29, 2025 9:00 AM
लहसुन में अभी कौन-सी खाद डालें

यदि लहसुन के कंद का आकार बड़ा करना चाहते हैं और उत्पादन बढ़ाना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं कि 60 से 90 दिन के बीच कौन-सी सही खाद डालनी चाहिए।

लहसुन की फसल में 60 से 90 दिन खाद है जरूरी

लहसुन की खेती से बढ़िया आमदनी लेने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। कंद का आकार जितना बड़ा होगा, उतनी ही अच्छी कीमत बाजार में मिलती है। कृषि विशेषज्ञ बताते हैं कि जब लहसुन की फसल 60 से 90 दिन की हो जाती है, तो इस समय खाद देना बहुत जरूरी हो जाता है।

यहां आपको तीन ऐसी खादों के बारे में बता रहे हैं, जो फसल को अच्छा पोषण देंगी, कमजोर पौधों को मजबूती देंगी और पीलेपन की समस्या को भी खत्म करेंगी। यदि 90 दिन के बाद यह खाद डाली जाती है, तो इसका ज्यादा लाभ नहीं मिलता। आइए जानते हैं अभी कौन-सी खाद देनी है।

लहसुन में अभी कौन-सी खाद डालें

यदि आपकी लहसुन की फसल 60 से 90 दिन के बीच की है, तो इस समय डीएपी, एनपीके और चिलेटेड फेरस डाल सकते हैं। मात्रा की बात करें तो-

  • एक बीघा में 15 से 20 किलो डीएपी,
  • एनपीके 14-48-0 को 3 किलो प्रति बीघा,
  • चिलेटेड फेरस आधा किलो प्रति बीघा डाल सकते हैं।

यह खाद तब डालें जब खेत की निराई-गुड़ाई की जा रही हो और मिट्टी भुरभुरी अवस्था में हो। इस स्थिति में खाद आसानी से पौधों को पोषण देती है। खाद डालने के बाद हल्की सिंचाई कर दें।

लहसुन की फसल को फंगस और थ्रिप्स से बचाएं

सर्दियों में लहसुन की फसल में फंगस और थ्रिप्स की समस्या देखने को मिलती है। इससे बचाव के लिए फंगीसाइड, इन्सेक्टिसाइड और टॉनिक का इस्तेमाल करना चाहिए। इन सभी का छिड़काव शाम के समय करने से बेहतर परिणाम मिलते हैं।

जिसमें किसान थ्रिप्स के लिए नीम तेल (5 मिली/लीटर) या फिप्रोनिल 40% + इमिडाक्लोप्रिड 40% WG (नाशक) डाल सकते है। इससे फायदा हो सकता है।

यह भी पढ़े- किसानों की किस्मत खुल गई, सिर्फ 30 हजार रु में मिल रही है 1.5 लाख रुपए की मशीन, बिना खेत जोते हैप्पी सीडर मशीन से होगी बीजों की बुवाई