गांव में लगेंगे नए ट्रांसफार्मर, बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी, सोलर लाइट और स्ट्रीट लाइट से बदलेगी गांव की सूरत, जानिए सरकार का प्लान

On: Sunday, December 28, 2025 11:41 AM
किस योजना से गांव में लगेगी सोलर लाइट और बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी

ग्रामीण लोगों को बड़ा फायदा होने वाला है। राज्य सरकार सोलर लाइट, स्ट्रीट लाइट, डिजिटल लाइब्रेरी, पाइपलाइन एक्सटेंशन, और बोरवेल जैसी कई सुविधाएं देने जा रही है।

किस योजना से गांव में लगेगी सोलर लाइट और बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी

ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सरकार महत्वाकांक्षी योजना लेकर आई है। इस योजना के तहत गांवों में डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जाएगी। सोलर लाइट की व्यवस्था की जाएगी, ताकि बेहद कम खर्च में बिजली उपलब्ध हो सके। साथ ही साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।

बिजली आपूर्ति को मजबूत करने के लिए नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। शिक्षा और साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जाएगी। इसके साथ ही पाइपलाइन एक्सटेंशन, बोरवेल और मोटर सेट लगाए जाएंगे। जहां आंगनबाड़ी केंद्र नहीं हैं, वहां नए केंद्रों का निर्माण किया जाएगा। शौचालयों का निर्माण भी किया जाएगा। गांवों में सोलर लाइट और स्ट्रीट लाइट लगने से रात के समय सड़कों पर पर्याप्त रोशनी रहेगी। आइए जानते हैं कि उत्तर प्रदेश में किन गांवों को ये सुविधाएं मिलेंगी।

गांव के विकास के लिए कैसे होगा चयन

जिन गांवों को ये सभी सुविधाएं मिलेंगी, उन्हें विकसित गांव के रूप में चुना जाएगा। गांवों का चयन कुछ शर्तों के आधार पर किया जाएगा। चयन के लिए गांव की आबादी कम से कम 500 होनी चाहिए। इसके अलावा अनुसूचित जाति वर्ग की आबादी उस गांव में 40 प्रतिशत से अधिक होनी जरूरी है। ऐसे गांवों का चयन कर उनका विकास किया जाएगा। योजना के तहत विकेंद्रीकृत व्यवस्था लागू की जाएगी, जिससे कार्य बेहतर तरीके से हो सके।

UPSIDCO के द्वारा कितने गांवों का हुआ चयन

UPSIDCO समाज कल्याण विभाग की एक संस्था है। इसके द्वारा 2562 गांवों का चयन किया गया है, जिनका विकास किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इनमें से 910 गांवों में सुविधाएं उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। आगे भी इस योजना को तेजी से लागू किया जा रहा है, ताकि कार्य जल्द से जल्द पूरा हो सके। इस योजना से अनुसूचित जाति समुदाय को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़े- विश्व की सबसे बड़ी फूलगोभी उगाने वाले भारत के किसान ने 25 किलो की फूलगोभी 86 किलो का कद्दू उगाया, गाजर की लंबाई जान हैरान होंगे