राजस्थान के एक किसान ऐसे हैं जो केवल गोबर खाद और जैविक तरीकों से खेती करके विश्व की सबसे बड़ी फूलगोभी उगा रहे हैं, जिससे उन्हें भारत सरकार ने पद्मश्री पुरस्कार दिया।
गोभी मैन के नाम से फेमस किसान
गोभी मैन के नाम से राजस्थान के सीकर जिले के किसान जगदीश प्रसाद पारीक प्रसिद्ध हैं। उन्होंने खेती के क्षेत्र में बहुत बड़ा सम्मान हासिल किया है। भारत सरकार से सम्मान मिलने के साथ-साथ उन्होंने विश्व की दूसरी सबसे बड़ी गोभी भी उगाई है। जगदीश प्रसाद पारीक बिना किसी रासायनिक खाद और कीटनाशक का इस्तेमाल किए पूरी तरह जैविक खेती करते हैं। वे वर्मी कंपोस्ट और गोबर खाद का उपयोग कर बड़ी-बड़ी सब्जियां उगाते हैं। इसी वजह से लोग उन्हें प्यार से गोभी मैन कहकर बुलाते हैं।
25 किलो की गोभी और 86 किलो का कद्दू
किसान जगदीश प्रसाद पारीक ने 25 किलो 250 ग्राम वजन की फूलगोभी उगाई है। इसके अलावा उन्होंने 86 किलो वजन का कद्दू भी पैदा किया है। उनकी खेती में 6 फीट लंबी गाजर, 7 फीट लंबी तोरई और लगभग एक मीटर लंबा बैंगन भी उगाया गया है, जिनका रिकॉर्ड बन चुका है। इससे पहले उन्होंने 15 किलो वजन की फूलगोभी उगाई थी, जिसका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया और यह विश्व में दूसरे स्थान पर रही।
किसान को मिला पद्मश्री पुरस्कार
किसान जगदीश प्रसाद पारीक को खेती के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार मिल चुका है। उन्होंने अपने खेतों में उगाई गई फूलगोभी पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को भी भेंट की थी। उन्हें वर्ष 2000 में श्रुति सम्मान और 2001 में फर्स्ट नेशनल ग्रासरूट इनोवेशन अवार्ड भी मिल चुका है। यह उदाहरण साबित करता है कि खेती में भी किसान सम्मान, पहचान और अच्छी कमाई कर सकते हैं। अगर किसान चाहे तो कम लागत में भी बेहतर उत्पादन लेकर सफलता हासिल कर सकता है।

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद












