प्याज किसानों को मिली बड़ी सौगात, 809 करोड़ रुपए खाते में आए, जिन्हें नहीं मिला पैसा उनके लिए कृषि मंत्री ने दिए निर्देश

On: Saturday, December 27, 2025 10:44 AM
प्याज किसानों को मिला मुआवजा

प्याज किसानों को राहत राशि मिल चुकी है, जिसमें किसानों को 809 करोड़ रुपए दिए गए हैं। तो आइए जानते हैं कि किन किसानों को यह मुआवजा मिला है।

प्याज किसानों को मिला मुआवजा

प्याज की खेती से किसानों को अच्छी आमदनी होती है, लेकिन अगर किसी प्राकृतिक आपदा के कारण फसल खराब हो जाती है, तो किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में प्याज की खेती बहुतायत रूप से की जाती है, लेकिन वर्ष 2025 किसानों के लिए काफी खराब साबित हुआ। इस दौरान प्याज किसानों को बेमौसम बारिश और बाढ़ का सामना करना पड़ा।

दरअसल, प्याज किसानों के खेतों में पानी भर गया था, जिससे फसल बुरी तरह खराब हो गई। प्याज निकालने से पहले ही फसल पानी की चपेट में आ गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ। इसके बाद सरकार ने सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिया है। आइए जानते हैं कि कितने किसानों की फसल खराब हुई।

2.99 लाख हेक्टेयर की प्याज की फसल खराब

करीब 2.99 लाख हेक्टेयर में लगी प्याज की फसल खराब हुई है, जिससे बड़ी संख्या में किसानों को नुकसान हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, सरकार ने जिला स्तर पर आकलन कराया, जिसके बाद जिन किसानों की फसल पूरी तरह या आंशिक रूप से खराब हुई थी, उन सभी को राहत राशि दी गई है।

बताया गया है कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा कुल 809 करोड़ रुपए का मुआवजा किसानों को दिया गया है। इसके अलावा, वित्त वर्ष 2025-26 में राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष से 4176.6 करोड़ रुपए की राशि का आवंटन किया गया है, जिसमें केंद्र और राज्य दोनों का हिस्सा शामिल है।

जिन्हें नहीं मिला पैसा, उनके लिए कृषि मंत्री के निर्देश

जिन किसानों को अभी तक राहत राशि नहीं मिली है, उनके लिए कृषि मंत्री ने कहा है कि इस समस्या का समाधान किया जाएगा। अगर भुगतान में किसी प्रकार की देरी हुई है या किसी कारण से पैसा अटका है, तो पात्र किसानों को इसका लाभ जरूर मिलेगा।

हालांकि, जो किसान पात्र नहीं हैं, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा, क्योंकि राहत राशि केवल पात्र किसानों के लिए है। दरअसल, कई किसान इस मुद्दे को लेकर नाराजगी जता रहे थे, जिसके बाद राज्य के कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे ने कहा कि पात्र किसानों को सहायता दी जा चुकी है और जो पात्र किसान अभी छूट गए हैं, उनके लिए समाधान खोजा जाएगा। जल्द से जल्द उन्हें इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

यह भी पढ़े- मोती की खेती के लिए ₹6 लाख सब्सिडी दे रही सरकार, एक बार में होगी 8 लाख से अधिक की कमाई, जानिए पर्ल फार्मिंग प्रोजेक्ट के बारे में