किसानों को मखाने का बीज पर सरकार 75% तक अनुदान भी दे रही है, जिससे खेती की लागत कम होगी। आइए जानते हैं मखाने की इस पूरी योजना के बारे में।
मखाना के बीजों पर अनुदान
सरकार मखाना के बीजों पर किसानों को 75% अनुदान दे रही है, यानी केवल 25% खर्च किसानों को खुद करना होगा। मखाने की खेती की लागत घटाने के लिए सरकार किसानों को सहयोग दे रही है। मखाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है, इसलिए इसकी खेती करके किसान अच्छी कमाई कर सकते हैं। बिहार में मखाना की खेती बड़े पैमाने पर की जा रही है। अन्य राज्यों में भी बिहार के मखाना की काफी मांग है, जिससे किसानों को लाभ हो रहा है। सरकार भी इस खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों की मदद कर रही है।
मखाना की कौन-सी वैरायटी अनुदान पर मिल रही है
किसानों को मखाना की स्वर्ण वैदेही प्रजाति के बीज अनुदान पर दिए जा रहे हैं। इस प्रजाति की खासियत यह है कि ये बीज 7 से 15 दिनों के भीतर अंकुरित हो जाते हैं, जिससे किसानों को अच्छा उत्पादन मिलता है। एक किसान अधिकतम 60 किलो तक बीज अनुदान पर ले सकता है। इतनी मात्रा में लगभग 5 हेक्टेयर क्षेत्र में मखाना की खेती की जा सकती है। बीज लेने के बाद किसानों को नर्सरी तैयार करनी होती है, जो 2 से 3 दिनों के भीतर की जाती है। इस समय मखाना की खेती के लिए उपयुक्त समय है।
मखाना के बीज अनुदान पर कैसे मिलेंगे
मखाना के बीज अनुदान पर लेने के लिए किसानों को हॉर्टिकल्चर बिहार पोर्टल पर जाकर आवेदन करना होगा। यदि आपके पास तालाब है या खेत में पानी भरने की अच्छी व्यवस्था है, तो आप मखाना की खेती कर सकते हैं। आवेदन के बाद विभाग द्वारा खेत या तालाब का भौतिक सत्यापन किया जाता है। यदि आपकी जमीन मखाना की खेती के लिए उपयुक्त पाई जाती है, तो अनुदान प्रदान किया जाता है। मखाना की खेती करने के इच्छुक किसानों के लिए यह एक अच्छा और लाभदायक विकल्प है।
यह भी पढ़े- PM किसान का पैसा बढ़ेगा ? नया बीज कानून आएगा, जानिए बजट 2026 कब आएगा, जिससे किसानों को हैं उम्मीदें

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद










