मध्य प्रदेश से हैं और घर बैठे पशुपालन करके अच्छी कमाई करना चाहते हैं, तो बकरी पालन एक बेहतरीन विकल्प है। बकरी पालन के लिए सरकार 60 प्रतिशत तक सब्सिडी दे रही है, जिससे कम लागत में यह व्यवसाय शुरू किया जा सकता है।
मध्य प्रदेश में बकरी पालन के लिए सब्सिडी
मध्य प्रदेश में बकरी पालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार 40 से 60 प्रतिशत तक सब्सिडी दे रही है। इस योजना का लाभ लेकर किसान और पशुपालक बेहद कम खर्च में बकरी पालन शुरू कर सकते हैं। लागत के अनुसार किसानों को सब्सिडी की राशि दी जाती है। हितग्राही के वर्ग के आधार पर सब्सिडी कम या ज्यादा तय की जाती है। इसके साथ ही बैंक लोन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। आइए जानते हैं इस पूरी योजना के बारे में।
बकरी पालन के लिए कितनी सब्सिडी मिल रही है
बकरी पालन के लिए यूनिट के आधार पर सब्सिडी दी जा रही है। यदि कोई पशुपालक 10 मादा बकरी और 1 नर बकरे का पालन करता है, तो इस यूनिट की लागत लगभग ₹77,000 से ₹77,456 तक आ सकती है। यह अनुमानित लागत है। इस पर 40 से 60 प्रतिशत तक अनुदान मिलता है। सामान्य वर्ग के हितग्राहियों को 40 प्रतिशत और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के हितग्राहियों को 60 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाता है। यदि 60 प्रतिशत सब्सिडी मिलती है, तो लगभग ₹46,200 तक की सब्सिडी राशि दी जाती है।
बकरी पालन के लिए सब्सिडी कैसे मिलेगी
जो लोग बकरी पालन करना चाहते हैं और सब्सिडी का लाभ लेना चाहते हैं, वे पशुपालन एवं डेयरी विभाग या नजदीकी पशु चिकित्सा संस्था में जाकर संपर्क कर सकते हैं। वहां आवेदन करने के बाद बैंक से लोन स्वीकृत कराया जाता है। सब्सिडी की राशि सीधे बैंक खाते में दी जाती है।
इस योजना का लाभ उन्हीं हितग्राहियों को दिया जाता है, जिन्हें ग्राम सभा और जनपद पंचायत से स्वीकृति मिल जाती है। बेरोजगारी को दूर करने के लिए यह एक अच्छा अवसर है। उन्नत नस्ल की बकरी का पालन करने पर एक ही बकरे से ₹40,000 से ₹50,000 तक की कमाई संभव है। साथ ही बकरी के दूध की भी अच्छी मांग है, जो सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, इसलिए दूध की बिक्री से भी अतिरिक्त आय की जा सकती है।

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद










