किसान सम्मान दिवस के अवसर पर राज्य के किसानों को ट्रैक्टर के साथ-साथ पुरस्कार की राशि और प्रशस्ति पत्र दिए गए। आइए जानते हैं किन किसानों को इसका लाभ मिला।
किसान सम्मान दिवस में किसानों को क्या उपहार मिला
किसान सम्मान दिवस 23 दिसंबर को मनाया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के किसानों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कई तरह के उपहार दिए गए। इसमें प्रगतिशील किसान, एफपीओ, कृषि वैज्ञानिक और महिला किसान शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान पाँच किसानों के हाथों में कर्मठता के लिए नए ट्रैक्टर की चाबी सौंपी गई और 25 ट्रैक्टरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके साथ ही किसानों को ₹1,00,000 की प्रोत्साहन राशि और प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए। महिला किसानों को भी ₹75,000 की पुरस्कार राशि दी गई।
किन किसानों को मिला उपहार
यह उपहार उन किसानों को दिया गया जो खेती के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। इनमें
- जालौन की प्रवेशिका,
- फतेहपुर के मुकेश,
- शाहजहांपुर के उधम सिंह,
- मुजफ्फरनगर के श्रीपाल,
- और लखीमपुर खीरी के जमाइफ खान शामिल हैं।
इन किसानों को मुख्यमंत्री द्वारा ट्रैक्टर की चाबी सौंपी गई। इसके अलावा जो किसान रिकॉर्ड तोड़ फसल उत्पादन कर रहे हैं, उन्हें ₹1,00,000 का पुरस्कार दिया गया। धान, चना, सरसों, मटर आदि फसलों में बंपर उत्पादन करने वाले किसानों को इस योजना का लाभ मिला। खेती और खेती से जुड़े व्यवसाय में अच्छा कार्य करने वाले लोगों को सरकार द्वारा सम्मानित किया जा रहा है।
किसान सम्मान दिवस पर किसे मिले ₹1 लाख
किसान सम्मान दिवस के अवसर पर 7 किसानों को ₹1,00,000 की राशि प्रदान की गई। इनमें
- गेहूं की खेती के लिए विजेंद्र कुमार सिंह,
- धान की खेती के लिए कमलनाथ सिंह,
- सरसों की खेती के लिए हीरालाल सिंह,
- अरहर की खेती के लिए रणधीर सिंह,
- ज्वार उत्पादन के लिए अमरेश कुमार,
- मटर की खेती के लिए रामकिशन,
- और चना की खेती के लिए आशीष तिवारी शामिल हैं।
इन किसानों को ₹1,00,000 की पुरस्कार राशि के साथ प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र भी प्रदान किए गए। ये किसान आधुनिक तकनीक और नवाचार का उपयोग करके बेहतरीन उत्पादन कर रहे हैं, जिससे अन्य किसानों को भी प्रेरणा मिल रही है। इसी कारण सरकार द्वारा इन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है।

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद










