मशरूम किसानों की हुई बल्ले-बल्ले, सस्ती मिलेगी बिजली, खर्चा होगा कम, बढ़ेगी कमाई, जानिए प्रति यूनिट कितना आएगा बिल

On: Tuesday, December 23, 2025 9:58 AM
मशरूम की खेती करने वाले किसानों को मिलेगी सस्ती बिजली

मशरूम किसानों के लिए अच्छी खबर है। कृषि मंत्री द्वारा यह जानकारी दी गई है कि जल्द ही मशरूम किसानों को बेहद सस्ती दर पर बिजली मिलेगी।

मशरूम की खेती करने वाले किसानों को मिलेगी सस्ती बिजली

मशरूम की खेती में किसानों को अच्छा फायदा होता है, लेकिन इसमें कई तरह के खर्चे भी आते हैं। अगर ये खर्च कम हो जाते हैं, तो किसानों का मुनाफा बढ़ सकता है। इसी को लेकर कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने जानकारी दी है कि मशरूम किसानों को सामान्य किसानों की तरह ही सस्ती बिजली मिलेगी। इससे उनकी खेती की लागत घट जाएगी। अब सवाल यह है कि बिजली कब से सस्ती होगी और कितनी सस्ती होगी। इसकी पूरी जानकारी आगे दी जा रही है।

मशरूम किसानों को कब से मिलेगी सस्ती बिजली

मशरूम की खेती करने वाले बिहार के किसानों को अप्रैल से सस्ती बिजली मिलेगी। अभी की बात करें, तो उन्हें बिजली का बिल काफी ज्यादा देना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, 100 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले किसानों को 3.35 रुपये प्रति यूनिट, और 100 यूनिट से ज्यादा खपत करने वाले किसानों को 4.21 रुपये प्रति यूनिट बिजली का भुगतान करना होता है। वहीं, शहरी क्षेत्र में 5 किलोवाट तक कनेक्शन रखने वाले मशरूम उत्पादक किसानों को 5.70 रुपये प्रति यूनिट बिजली बिल देना पड़ता है। लेकिन अब इन्हें एक रुपये से भी कम दर पर बिजली मिलेगी। आइए जानते हैं कितनी राहत मिलेगी।

मशरूम उत्पादक किसानों को अब कितना देना होगा बिजली बिल

मशरूम उत्पादक किसानों को अप्रैल के बाद बिजली बिल के रूप में केवल 55 पैसे प्रति यूनिट देना होगा। इससे उन्हें बहुत बड़ी राहत मिलेगी। इस तरह बिजली बिल का खर्च मशरूम उत्पादक किसानों का काफी कम हो जाएगा। दरअसल बिहार में मशरूम की खेती तेजी से बढ़ रही है और देश में बिहार अग्रणी उत्पादक राज्य बन चुका है, जबकि पहले यह स्थान ओडिशा का था। इसी कारण सरकार भी किसानों को प्रोत्साहित कर रही है, खेती के खर्च को कम कर रही है और सब्सिडी के साथ-साथ ट्रेनिंग जैसी कई सुविधाएं भी दे रही है।

यह भी पढ़े- पशुपालकों को मिलेगा 1 लाख रु तक बिना ब्याज के लोन इस योजना से, जानिए डेयरी व्यवसाय को कैसे बढ़ाएँ