MP के किसानों के लिए राहत की खबर, हैप्पी सीडर, बेलर सहित 7 कृषि यंत्रों के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, जानिए कहां से मिलेगी सब्सिडी

On: Sunday, December 21, 2025 10:00 AM
MP में किन कृषि यंत्रों पर सब्सिडी मिल रही है

MP के किसान सब्सिडी पर कृषि यंत्र लेना चाहते हैं, तो उनके लिए अच्छी खबर है। आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है, जिससे किसानों को तीन दिन का अतिरिक्त समय मिल गया है।

MP में किन कृषि यंत्रों पर सब्सिडी मिल रही है

एमपी में इस समय कई कृषि यंत्रों पर सब्सिडी दी जा रही है, जिससे किसान खेती सही तरीके से कर सकें, पराली का प्रबंधन कर सकें और पराली जलाने पर लगने वाले जुर्माने से बच सकें। इसके लिए किसानों को हैप्पी सीडर, सुपर सीडर, बेलर, श्रेडर / मल्चर, हे रेक, स्ट्रॉ रेक, स्ट्रॉ रीपर जैसे कृषि यंत्रों पर सब्सिडी मिल रही है।

इन कृषि यंत्रों पर किसानों को 40 से 70 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला, लघु एवं सीमांत किसानों को 50 से 70 प्रतिशत तक सब्सिडी का लाभ मिल रहा है। सभी वर्ग के किसान कृषि यंत्रों पर सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं आवेदन कहां करना है और किस कृषि यंत्र के अनुसार कितनी डीडी जमा करनी होगी।

कृषि यंत्रों पर अनुदान कैसे मिलेगा

कृषि यंत्र पर अनुदान लेने के लिए किसानों को कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल एमपी पर जाकर आवेदन करना होगा। यहां कैलकुलेटर की भी सुविधा उपलब्ध है, जिससे आप देख सकते हैं कि किस कृषि यंत्र पर कितनी सब्सिडी मिल रही है। कृषि अभियांत्रिकी विभाग के कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल https://farmer.mpdage.org/Home/Index पर आवेदन करके किसान इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए किसान कृषि विभाग कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 23 दिसंबर 2025 कर दी गई है। पहले आवेदन की अंतिम तारीख 17 दिसंबर थी, लेकिन अब तारीख बढ़ा दी गई है, जिससे किसान कम दामों में महंगे कृषि यंत्र खरीद सकें।

किस कृषि यंत्र के लिए कितनी डीडी जमा करनी होगी

कृषि यंत्र पर अनुदान लेने के लिए आवेदन करने के साथ-साथ संबंधित कृषि यंत्र के अनुसार धरोहर राशि डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) के रूप में जमा करनी होगी।

  • हैप्पी सीडर के लिए ₹4500
  • सुपर सीडर के लिए ₹4500
  • स्मार्ट सीडर के लिए ₹4500
  • लेजर लैंड लेवलर के लिए ₹2000
  • स्ट्रॉ रीपर के लिए ₹15000
  • हे रेक / स्ट्रॉ रेक के लिए ₹5000
  • श्रेडर / मल्चर के लिए ₹5500

डीडी जमा करने के बाद ही किसान इस योजना का लाभ उठा सकेंगे।

यह भी पढ़े- किसानों को मिल रहा ट्रैक्टर-रोटावेटर जैसे 6 से अधिक आधुनिक कृषि उपकरणों पर 60% तक अनुदान, 10 हजार रु तक की टोकन मनी निशुल्क