भिंडी की खेती से अगर अच्छी कमाई करना चाहते हैं, तो सरकार आपकी मदद कर रही है। इस योजना के तहत किसानों का खर्चा बेहद कम हो जाएगा।
भिंडी की खेती के लिए सब्सिडी
भिंडी की खेती में किसानों को अच्छा मुनाफा होता है। हर 2 से 3 दिन में भिंडी की तुड़ाई करके बाजार में अच्छी कमाई की जा सकती है। इसकी फसल को ज्यादा देखरेख की जरूरत भी नहीं पड़ती, बस तुड़ाई के समय ध्यान रखना होता है। भिंडी की खेती साल में कई बार की जा सकती है। जैसे ही सर्दियां थोड़ी कम होती हैं, भिंडी की खेती से किसान तगड़ा मुनाफा कमा सकते हैं। इसी वजह से भिंडी की खेती के लिए किसानों को उद्यान विभाग द्वारा हाइब्रिड बीजों पर अच्छा खासा अनुदान दिया जा रहा है।
बता दें कि भिंडी की खेती के लिए सरकार एक हेक्टेयर में खेती करने पर ₹24,000 की सब्सिडी दे रही है। इसके लिए किसानों को कहां और कैसे आवेदन करना है, इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है।
भिंडी की खेती के लिए सब्सिडी कैसे मिलेगी
भिंडी की खेती में अनुदान का लाभ लेने के लिए किसानों को बीज उसी दुकान से खरीदना होगा, जो उद्यान विभाग से रजिस्टर्ड हो। आप विभाग से रजिस्टर्ड कृषि सेवा केंद्र से बीज खरीद सकते हैं। इसके बाद बीज, खाद, दवाई आदि से जुड़े सभी बिल उद्यान विभाग में जमा करने होंगे। इन बिलों के आधार पर लागत का आकलन किया जाएगा और उसी के अनुसार किसानों को सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा।
किन दस्तावेजों के साथ और कहां करें आवेदन
सब्सिडी का लाभ लेने के लिए किसान को आवेदन करना होगा। इसके लिए निम्न दस्तावेज जरूरी हैं
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक का विवरण
- पैन कार्ड
- ऋण पुस्तिका
इन दस्तावेजों के साथ किसान उद्यान विभाग कार्यालय में जाकर आवेदन कर सकते हैं। फसल की फोटो भी बाद में कार्यालय में जमा करनी होगी। सभी दस्तावेजों की जांच होने के बाद सब्सिडी की राशि सीधे किसान के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। यह योजना छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए शुरू की गई है। अधिक जानकारी के लिए किसान अपने नजदीकी कृषि या उद्यान विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद










