मछुआरों को नाव और जाल 90% सब्सिडी पर दे रही है सरकार, 31 दिसंबर से पहले यहाँ करें आवेदन

On: Thursday, December 18, 2025 1:00 PM
मछुआरों को नाव और जाल 90% सब्सिडी

अगर मछली पालन से जुड़े हुए हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद लाभकारी है। सरकार मछली पालन से जुड़े मछुआरों को नाव और जाल 90% सब्सिडी सरकार दे रही है। इसके तहत मछुआरों को मछली पालन से जुड़े कई आवश्यक उपकरण अनुदान पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

नाव और जाल पैकेज वितरण योजना

मछली पालन के व्यवसाय को प्रोत्साहित करने और मछुआरों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से बिहार सरकार द्वारा नाव और जाल पैकेज वितरण योजना चलाई जा रही है। इस योजना के अंतर्गत मत्स्यजीवी सहयोग समिति के सदस्य या परंपरागत मछुआरे निर्धारित इकाई लागत पर 90% अनुदान प्राप्त कर सकते हैं। यानी लाभार्थियों को केवल 10% राशि का ही भुगतान करना होगा आइए जानते हैं कि इस योजना के तहत कौन-कौन से उपकरण मिलेंगे।

मछुआरों को नाव और जाल 90% सब्सिडी

मछली पालन के लिए जिन उपकरणों पर अनुदान दिया जा रहा है और उनकी निर्धारित इकाई लागत नीचे दी गई है। इन सभी पर सरकार 90% सब्सिडी प्रदान करेगी, जबकि लाभार्थी को केवल 10% लागत वहन करनी होगी।

  • फिशिंग वुडन बोट पैकेज – ₹1,24,400
  • फिशिंग एफआरपी (FRP) बोट पैकेज – ₹1,54,400
  • कास्ट (फेंका) जाल पैकेज – ₹16,700

मछली पालकों को सब्सिडी पर उपकरण कैसे मिलेंगे

मछली पालन से जुड़े ये उपकरण सब्सिडी पर प्राप्त करने के लिए बिहार के मछली पालक https://fisheries.bihar.gov.in . वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर निर्धारित की गई है।

आवेदन करते समय निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी .बैंक खाता विवरण, आधार कार्ड, मत्स्यजीवी सहयोग समिति से संबंधित प्रमाण/अनुशंसा, मछली पालन से संबंधित कार्य करने का प्रमाण, स्वहस्ताक्षरित घोषणा अगर आप मछली पालन के व्यवसाय को आगे बढ़ाना चाहते हैं, तो यह योजना आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है।

यह भी पढ़े- आलू के किसानों के लिए यह मशीन है वरदान, दाम घटने के बाद भी नहीं होगा नुकसान, जानिए कहां और कितने में मिल रही है यह मशीन