किसानों के खाते में 5,330 करोड़ रुपये की राहत राशि जारी, बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों को मिली सौगात

On: Thursday, December 18, 2025 11:56 AM
किन किसानों को मिला बेमौसम बारिश राहत पैकेज का फायदा

बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों के लिए सरकार ने बड़ी राहत दी है। किसानों के खातों में 5,330 करोड़ रुपये की राहत राशि जारी की गई है।

किन किसानों को मिला बेमौसम बारिश राहत पैकेज का फायदा

जब किसानों को बेमौसम बारिश, बाढ़ या अन्य प्राकृतिक आपदाओं से फसल नुकसान होता है, तो सरकार उनकी सहायता करती है। गुजरात में हाल ही में हुई बेमौसम बारिश से जिन किसानों को नुकसान हुआ था, उनके लिए राहत पैकेज घोषित किया गया था।

सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार, राहत पैकेज का आंशिक वितरण हुआ है। यानी सभी किसानों को इसका लाभ नहीं मिला है। कुल 17.99 लाख किसानों को राहत राशि दी गई है, जो कि लगभग 58% किसान हैं। बाकी किसानों तक अभी राहत राशि नहीं पहुंची है। अब तक 5,330 करोड़ रुपये की राहत राशि का वितरण किया जा चुका है। आइए जानते हैं कि कितने किसानों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था।

फसल नुकसान के लिए कितने किसानों ने कराया पंजीकरण

अचानक हुई बारिश से गुजरात के कई किसानों की फसल खराब हो गई थी। जिसमें से राहत प्राप्त करने के लिए कुल 30.71 लाख किसानों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था। इनमें से 26.6 लाख किसानों के आवेदन स्वीकृत किए गए। हाल ही में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में बताया गया कि 17.92 लाख किसानों के खातों में राहत राशि ट्रांसफर की जा चुकी है। इससे किसानों को बड़ी आर्थिक मदद मिली है। राहत पैकेज की घोषणा के लंबे समय बाद किसानों को राशि मिली है, फिर भी अभी लाखों किसान राहत का इंतजार कर रहे हैं।

कब से होगी अरहर की 100% खरीदी

गुजरात में 22 दिसंबर से अरहर की 100% खरीदी शुरू होगी। अरहर दाल, जिसे तुवर दाल भी कहा जाता है, सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदेगी। इससे अरहर की खेती करने वाले किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और बाजार के उतार-चढ़ाव से उन्हें राहत मिलेगी।

यह भी पढ़े- किसानों को सस्ते में मिलेंगे आधुनिक कृषि यंत्र, सबके गांव में खुलेगा कस्टम हायरिंग सेंटर, जानिए छोटे किसानों के आमदनी कैसे बढ़ेगी