धान की MSP पर खरीदी 15 दिसंबर से इस राज्य में शुरू होगी, ₹81 प्रति क्विंटल मिलेगा बोनस, जानिए पूरी खबर

On: Sunday, December 14, 2025 5:07 PM
15 दिसंबर से धान की MSP पर खरीदी कहां होगी?

धान की खेती करने वाले किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। राज्य सरकार 15 दिसंबर से धान की खरीदी MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर करने जा रही है।

15 दिसंबर से धान की MSP पर खरीदी कहां होगी?

जब धान की MSP पर खरीदी की जाती है, तो किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिल जाता है। इससे किसानों को बाजार में कम दाम पर धान बेचने की मजबूरी नहीं रहती। 15 दिसंबर से धान की MSP पर खरीदी झारखंड सरकार द्वारा की जा रही है। यह किसानों के लिए बहुत राहत की खबर है। बताया जा रहा है कि इस साल प्रति किसान 60 लाख क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी, जिससे अधिक से अधिक किसान इस योजना का लाभ उठा सकें।

झारखंड में धान खरीदी के कितने केंद्र स्थापित किए गए हैं?

झारखंड में धान की MSP पर खरीदी के लिए कुल 783 खरीदी केंद्र स्थापित किए गए हैं। सरकार के अनुसार, धान खरीदी के बाद किसानों को भुगतान एकमुश्त किया जाएगा। अब आइए जानते हैं कि किसानों को धान की कीमत कितनी मिलेगी, क्योंकि 8 दिसंबर को हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने किसानों को बोनस देने का भी फैसला लिया है।

धान की MSP कितनी मिलेगी और कितना बोनस मिलेगा?

झारखंड के किसानों को धान की MSP के साथ-साथ बोनस भी दिया जाएगा। धान की MSP ₹2450 प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है, जिसमें केंद्र सरकार की MSP के अलावा ₹85 प्रति क्विंटल बोनस शामिल है। बता दें कि किसानों को बोनस देने के लिए ₹48.60 करोड़ रुपये की राशि को कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी गई थी, जो किसानों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी।

यह भी पढ़े- PKVY योजना: किसानों को 31,500 रुपये प्रति हेक्टेयर दे रही सरकार, इन 4 राज्यों के किसानों को मिलता है खेती के लिए पैसा