अगर फ्री में गाय या बछिया लेना चाहते हैं और उसके पालन-पोषण का खर्चा भी पाना चाहते हैं, तो आप इस योजना के तहत गौशाला से संपर्क कर सकते हैं।
फ्री में गाय या बछिया कहां मिल रही है?
गाय का दूध सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। गाय के दूध की बाजार में अच्छी कीमत भी मिलती है। इसलिए गाय पालन करके दूध उत्पादन के माध्यम से अच्छी कमाई की जा सकती है और दूध का सेवन करके स्वस्थ भी रहा जा सकता है। अगर आपको बिना गाय खरीदे और बिना ज्यादा खर्च किए गाय पालन का अवसर मिले, तो यह किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है।
बता दें कि चित्रकूट पाठा क्षेत्र में किसानों के सहयोग से जिला प्रशासन की ओर से गौशालाओं से गाय या बछिया फ्री में दी जा रही है। इसके साथ ही उनके पालन-पोषण के लिए हर महीने ₹1500 की सहायता राशि भी दी जाती है, जिससे चारा और रहने की व्यवस्था का खर्च निकाला जा सकता है।
यह गाय देंगी 10 लीटर तक दूध
यहां से गाय या बछिया ले सकते हैं। अगर बछिया लेते हैं, तो उसका कृत्रिम गर्भाधान कराकर साहिवाल या लाल सिंधी जैसी उन्नत नस्ल की गाय प्राप्त कर सकते हैं, जो 8 से 10 लीटर तक दूध देने की क्षमता रखती है। कृत्रिम गर्भाधान में केवल ₹100 का खर्च आता है। आइए जानते हैं कि फ्री में गाय या बछिया कैसे मिलेगी और उसके बाद क्या प्रक्रिया होगी, साथ ही पशुपालन विभाग किस तरह आपके साथ जुड़ा रहेगा।
फ्री में गाय या बछिया लेने के लिए क्या करें?
अगर फ्री में गाय या बछिया लेना चाहते हैं, तो पशुपालन विभाग में संपर्क करना होगा। वहां से एक व्यक्ति को चार गोवंश तक गोद दिए जाते हैं। इसके लिए आपको पशुपालन विभाग में जाकर एक फॉर्म भरना होगा। फॉर्म की जांच की जाएगी और जानकारी सही पाए जाने पर आपको गोवंश दे दिया जाएगा। इसके बाद पशुपालन विभाग समय-समय पर निरीक्षण भी करेगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि गाय का सही तरीके से पालन-पोषण हो रहा है और वह आपके पास सुरक्षित है।
जो लोग गाय पालन करके दूध उत्पादन और बिक्री करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। चित्रकूट में कई गौशालाएं हैं, जहां बड़ी संख्या में गायें मौजूद हैं और सरकार उनके खर्च का वहन कर रही है। आप भी इस योजना से जुड़कर बिना ज्यादा खर्च किए अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं और गौसेवा में योगदान दे सकते हैं।
यह भी पढ़े- किसानों को मिली बड़ी सौगात, इस फसल की MSP में 445 रुपये प्रति क्विंटल तक हुई बढ़ोतरी, जानें पूरी खबर

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद










