दिसंबर में लगाएँ ये 5 सब्जियाँ 25 दिन में शुरू हो जाएगी कमाई, खर्चा नाम मात्र का, जानिए पूरा गणित

On: Monday, December 15, 2025 12:00 PM
दिसंबर में कम समय में तैयार होने वाली सब्जियाँ

अगर दिसंबर में ऐसी सब्जियाँ लगाना चाहते हैं जो बहुत कम समय, कम मेहनत और कम खर्चे में तैयार हो जाएँ, तो आपको बताते हैं कि अभी कौन-कौन सी सब्जियाँ उपयुक्त होंगी।

दिसंबर में कम समय में तैयार होने वाली सब्जियाँ

दिसंबर में कई तरह की सब्जियाँ लगाई जा सकती हैं, जिनके बारे में आपको पहले भी जानकारी देते आए हैं। कई किसानों का कहना है कि उन्हें कम समय में तैयार होने वाली सब्जियाँ चाहिए। ऐसे में किसान भाई हरी पत्तेदार सब्जियाँ लगा सकते हैं। ये सब्जियाँ सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं और अगर बाजार में आपकी सब्जियों की गुणवत्ता अच्छी है तो बिक्री भी जल्दी हो जाती है तथा अच्छी कमाई हो जाती है।

ये सब्जियाँ कम समय में तैयार होती हैं, इनकी लागत भी कम होती है और मेहनत भी अपेक्षाकृत कम लगती है। सर्दियों में इन पर कीट-रोग का प्रकोप भी कम होता है। इसलिए आपको इनके बारे में बता रहे हैं।

पालक की खेती

दिसंबर में आप पालक की खेती कर सकते हैं। पालक सेहत के लिए फायदेमंद है और सर्दियों में इसकी भारी मांग रहती है। यह जल्दी तैयार हो जाती है और ठंड को सहन भी कर सकती है। इस समय कीट-रोग कम लगते हैं और पौधा तेजी से विकसित हो जाता है।

मेथी की खेती

दिसंबर में मेथी की खेती भी कर सकते हैं। मेथी का साग, परांठे तथा कई तरह के घरेलू नुस्खों में इसका इस्तेमाल होता है। यह सेहत के लिए फायदेमंद है। इसकी पैदावार अच्छी मिलती है और यह जल्दी तैयार हो जाती है। इससे किसान दो तरह से कमाई कर सकते हैं साग बेचकर और बीज से आय प्राप्त करके।

सरसों का साग

दिसंबर में सरसों का साग भी लगा सकते हैं। इसे सर्दियों की मुख्य सब्जियों में माना जाता है। यह तेजी से बढ़ता है और बाजार में इसकी अच्छी मांग रहती है।

मूली की खेती

दिसंबर में मूली की खेती भी कर सकते हैं। यह जल्दी तैयार हो जाती है और सर्दियों में इससे अच्छी कमाई होती है। इसे कम लागत में तैयार किया जा सकता है। प्रति एकड़ किसान 70,000 से 1,00,000 रुपये तक का शुद्ध मुनाफा कमा सकते हैं। खर्चा मात्र 12,000 से 14,000 रुपये तक आता है। यह कम समय में तैयार हो जाने वाली फसल है।

धनिया की खेती

धनिया की खेती भी इस समय कर सकते हैं। धनिया को पालक और मेथी के साथ बची हुई जगह में लगाया जा सकता है। इससे किसानों को किसी भी स्थिति में नुकसान नहीं होगा, क्योंकि इसकी मांग हमेशा बनी रहती है।

यह भी पढ़े-पाला नहीं कर पाएगा फसल का बाल भी बांका, 35 रुपये का खर्च एक एकड़ की फसल को बचा लेगा, जानिए ठंड में फसल कैसे बचाएं