कीटनाशक छिड़कने की ज़रूरत खत्म, यह ₹20 की पट्टी खेतों में लगाए, जानिये लाल-नीली या सफेद कौन-सी पट्टी किस लिए आएगी काम?

On: Friday, December 12, 2025 5:01 PM
फसल को कीटों से बचाने के लिए रंगीन पट्टी कैसे काम करती हैं?

अगर खेत में कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए कीटनाशक नहीं छिड़कना चाहते, तो यह पट्टी वाला देसी जुगाड़ काम आ सकता है।

फसल को कीटों से बचाने के लिए रंगीन पट्टी कैसे काम करती हैं?

फसल को कीटों से बचाने के लिए रंगीन पत्तियों /स्टिकी ट्रैप का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये पट्टियां फसल को किसी भी तरह से नुकसान नहीं पहुंचातीं, न ही पर्यावरण में प्रदूषण फैलाती हैं। यह बस फसल को कीटों से बचाती हैं। इसमें खर्च भी कम आता है और किसी को भी कोई नुकसान नहीं होता। इन्हें किसान घर पर भी बना सकते हैं या बाजार से भी खरीद सकते हैं।

स्टिकी ट्रैप में एक चिपचिपा पदार्थ लगा होता है, जिसमें कीड़े आकर खुद चिपक जाते हैं, जिससे फसलों को नुकसान नहीं होता। नीले, पीले और सफेद तीन रंग के स्टिकी ट्रैप मिलते हैं। आइए जानते हैं घर पर इन्हें कैसे बनाएं और किस रंग का ट्रैप क्या फायदा देता है।

स्टिकी ट्रैप घर पर कैसे बनाएं?

स्टिकी ट्रैप देखने में कागज या कार्डबोर्ड का एक टुकड़ा होता है, जिसमें कीड़े चिपक जाते हैं। इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। यह मार्केट वाले स्टिकी की तरह ही काम करता है।

  • इसे बनाने के लिए डेढ़ फीट लंबा कार्डबोर्ड लें।
  • उस पर ग्रीस या कोई चिपचिपा पदार्थ अच्छी तरह लगा दें।
  • फिर इसे डंडे की मदद से खेत के बीच-बीच में लगा दें।
  • एक खेत में आप 7–8 स्टिकी ट्रैप लगा सकते हैं, जिससे सभी दिशाओं से आने वाले कीड़े इसमें चिपक जाएंगे।

लाल-पीला या सफेद कौन-सा स्टिकी ट्रैप कब इस्तेमाल करें?

स्टिकी ट्रैप तीन रंगों के होते हैं। हर रंग का अपना अलग काम है:

पीला स्टिकी ट्रैप

इसका इस्तेमाल सफेद मक्खी, लीफ माइनर जैसे कीटों को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है। सब्ज़ी की खेती करने वाले किसान इसका ज़रूर इस्तेमाल करें।

नीला स्टिकी ट्रैप

फूल और सब्ज़ियों की खेती करने वाले किसान इसका प्रयोग कर सकते हैं। यह रस चूसने वाले कीटों को नियंत्रित करने में मदद करता है।

सफेद स्टिकी ट्रैप

इसका इस्तेमाल फल और सब्ज़ियों की खेती करने वाले किसान कर सकते हैं। जिनके खेतों में लाल बीटल कीट या बग कीट की समस्या रहती है, उनके लिए यह बहुत उपयोगी है। सफेद स्टिकी ट्रैप इन कीटों से जल्दी छुटकारा दिलाता है।

यह भी पढ़े- Zucchini: एक एकड़ से ₹4 लाख से ज्यादा कमा सकते हैं किसान, इस नई फसल की खेती में है अंधा पैसा, 2 महीने में भर देती है तिजोरी