MP के किसान ने 1 महीने में कमाए ₹6 लाख, 4 बीघा जमीन में उगाई यह सब्जी, जो ‘एक जिला–एक उत्पाद’ कार्यक्रम के अंतर्गत आती है

On: Friday, December 12, 2025 10:33 AM
MP के किसान की सफलता की कहानी

अगर किसान सही समय पर सही फसल का चुनाव कर लें, तो खेती की सही तकनीक उन्हें मालामाल कर सकती है। चलिए, बताते हैं ऐसे ही एक MP के किसान के बारे में।

MP के किसान की सफलता की कहानी

मध्य प्रदेश में कई किसान खेती से अच्छी खासी आमदनी कमा रहे हैं। आज एक ऐसे किसान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने 1 महीने के भीतर लाखों रुपये की आमदनी हासिल की है। यह किसान मध्य प्रदेश के शिवपुरी क्षेत्र के रहने वाले हैं। आपको बता दें कि जिले में ‘एक जिला–एक उत्पाद’ कार्यक्रम के अंतर्गत टमाटर को चुना गया है, जिससे किसानों को अच्छा लाभ मिल रहा है। टमाटर की फसल दूसरे राज्यों में भी भेजी जाती है तथा मंडियों में इसकी बड़ी मात्रा में बिक्री होती है।

आज जिस किसान की बात कर रहे हैं, उनका नाम है सतीश धाकड़। उन्होंने बीते नवंबर महीने में इतना मुनाफा कमाया कि प्रदेश भर में उनकी चर्चा होने लगी। तो चलिए बताते हैं उन्होंने कौन-सी वैरायटी लगाई, किन बातों का ध्यान रखा और किस तरीके से खेती की।

टमाटर की इस वैरायटी ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

जैसा कि हमने बताया, किसान सतीश धाकड़ टमाटर की खेती करते हैं। टमाटर एक ऐसी फसल है कि यदि इसके भाव अच्छे मिल जाएँ, तो किसान कम लागत में भी अच्छा मुनाफा कमा सकता है। किसान ने बताया कि उन्होंने बहुत अच्छे तरीके से खेती की। पौधे उन्होंने इंदौर से मंगवाए, जिनकी कीमत करीब ₹2 प्रति पौधा पड़ी।

उन्होंने कुल तीन वैरायटी के पौधे लगाए, जिनमें से ‘अधिराज उन्नत’ किस्म ने उन्हें सबसे ज़्यादा फायदा दिया। चार बीघा जमीन में तीनों वैरायटी लगाई गई थीं। जुलाई में रोपाई की गई, लेकिन इसके बाद बहुत ज्यादा बारिश हुई। फिर भी अधिराज वैरायटी ने शानदार प्रदर्शन किया। पौधे टिके रहे और अच्छा उत्पादन मिला। फल की क्वालिटी बढ़िया रही, इसलिए बाजार में इसकी कीमत भी अच्छी मिली।

नवंबर के अंतिम सप्ताह तक उन्हें इस वैरायटी से बेहतरीन आमदनी प्राप्त हुई। खेती भी उन्होंने अत्याधुनिक तरीके से की। बता दें कि शिवपुरी को हाइटेक खेती का उभरता केंद्र कहा जा रहा है, क्योंकि यहाँ किसान आधुनिक तकनीक से खेती कर रहे हैं। अब जानते हैं कि किसान ने किस तरीके से टमाटर की खेती की।

टमाटर की खेती का यह तरीका दे रहा है बंपर उत्पादन

किसान ने टमाटर की खेती कतारों में पौधे लगाकर की। पौधों को सपोर्ट देने के लिए लकड़ी का इस्तेमाल किया गया और तार बाँधकर बेलों को ऊपर चढ़ने का सहारा दिया गया, जिससे फल जमीन पर नहीं गिरे और उनकी गुणवत्ता बेहतर रही। पौधों के बीच पर्याप्त दूरी रखी गई, जिससे हवा का आवागमन अच्छा रहा और फसल की बढ़वार भी ठीक से हुई। खेत की तैयारी के समय भी उन्होंने विशेष ध्यान दिया।

किसान ने बताया कि खेत की मिट्टी दोमट प्रकृति की है, जो सब्जी वाली फसलों के लिए बहुत उपयुक्त होती है। इससे फसल का विकास अच्छा होता है और गुणवत्तापूर्ण फल मिलते हैं। हालाँकि किसानों के सामने मौसम, रोग व कीट जैसी कई चुनौतियाँ आती हैं, लेकिन इसके बावजूद जितनी भी फसल तैयार हुई, उसने किसान को अच्छा मुनाफा दिया।

यह भी पढ़े- MP के किसानों का हुआ जलवा, ट्रैक्टर खरीदने के लिए 2.5 लाख रुपए तक सब्सिडी दे रही सरकार, यहां जानिए पूरी योजना