चुपचाप लगा दो ये 2 सब्जियां, कम खर्च और कम मेहनत में 60 दिन में पैसे गिनने पर मजबूर कर देगी

On: Monday, December 15, 2025 8:00 AM
दिसंबर में कौन-सी सब्जी लगाने पर मुनाफा होगा?

दिसंबर में अगर ऐसी सब्जियां लगाना चाहते हैं जिसमें खर्चा कम हो, मेहनत कम लगे और मंडी में अच्छा भाव मिले, तो आपको ऐसी दो सब्जियों के बारे में बताने जा रहे हैं-

दिसंबर में कौन-सी सब्जी लगाने पर मुनाफा होगा?

दिसंबर में कौन-सी सब्जियां लगाने से अच्छा मुनाफा होगा, इसके बारे में यहां आपको जानकारी दी जा रही है। इन दो सब्जियों की खेती, मंडी भाव, खाद का उपयोग, और खेती से मिलने वाले फायदे पर विस्तार से बताएंगे।

मटर की खेती

इस समय मटर की खेती आसानी से की जा सकती है। जब आपकी फसल मंडी पहुंचेगी, तो उस समय 50 से 60–70 रुपये प्रति किलो तक का भाव मिल सकता है, क्योंकि उस समय आवक कम होती है। मटर की खेती का एक बड़ा फायदा यह है कि इसमें खर्चा कम आता है प्लास्टिक मल्च आदि का उपयोग नहीं करना पड़ता। अभी के समय में कई किसान पछैती मटर की खेती कर रहे हैं।

अगर आपके क्षेत्र में पाला नहीं गिर रहा है, तो इस समय मटर की खेती की जा सकती है। पाला गिरने पर अंकुरण में समस्या आ सकती है, इसलिए जहां तापमान कम रहता है, वहां कोल्ड टर्मिनल का उपयोग किया जा सकता है। खाद की बात करें तो बेसल डोज में सल्फर का उपयोग जरूर करें। इसके अलावा DAP, MOP और यूरिया का इस्तेमाल कर सकते हैं। खेत की 2–3 बार गहरी जुताई करने के बाद ही मटर की बुवाई करें।

फूलगोभी की खेती

इस समय फूलगोभी की खेती भी बहुत लाभकारी होती है। चाहे तो आप नर्सरी तैयार कर सकते हैं या तैयार नर्सरी खरीदकर खेतों में रोपाई कर सकते हैं। अभी लगाने पर मंडी में अच्छा भाव मिलता है। फूलगोभी ऐसी फसल है कि यदि इसका भाव ₹10 प्रति किलो भी मिले, तो किसान एक एकड़ से लगभग एक लाख रुपये तक कमा सकते हैं, क्योंकि उत्पादन 200 क्विंटल तक हो जाता है। अभी के समय में ₹15 से ऊपर का भाव मिलना आम बात है। कई मंडियों में इसकी कीमत ₹40 प्रति किलो तक पहुँच रही है।

खाद की बात करें तो खेत में 5–6 ट्रॉली पुरानी गोबर खाद अच्छी तरह मिलाएं। इसके साथ DAP, MOP, यूरिया और फफूंदनाशक का उपयोग करें। रोपाई के बाद निराई-गुड़ाई करते समय जरूरत के मुताबिक यूरिया दे सकते हैं। फूल आने के समय बोरॉन और कैल्शियम नाइट्रेट का छिड़काव जरूर करें।

इस फसल का एक फायदा यह भी है कि इसमें रोग-कीट अपेक्षाकृत कम लगते हैं, जिससे खर्चा और कम हो जाता है। दिसंबर भर इसकी खेती की जा सकती है। अच्छी गुणवत्ता होने पर फूलगोभी का भाव हमेशा बढ़िया मिलता है।

यह भी पढ़े-दिसंबर–जनवरी में यह 5 फसलें लगाएँ, पूरे साल का सबसे ज्यादा भाव अभी मिलेगा, जानिए उनके नाम और लगाने के फायदे