सरसों की फसल से मिलेगा 15 क्विंटल तक उत्पादन, तेल की मात्रा होगी 42%, फूलों से फलियां भर-भर कर बनेंगी, करें यह स्प्रे

On: Monday, December 15, 2025 5:01 PM
सरसों में दूसरी सिंचाई कब करें

यदि सरसों की फसल में इस साल अधिक उत्पादन प्राप्त करना चाहते हैं और फंगस की समस्या से बचना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं कि सिंचाई कब करनी है और किस चीज का स्प्रे करना है।

सरसों में दूसरी सिंचाई कब करें

सरसों की फसल में दूसरी सिंचाई समय पर करना जरूरी होता है। यदि समय से सिंचाई नहीं की जाए, तो इसका काफी असर पड़ता है और फंगस की समस्या भी आ सकती है। दूसरी सिंचाई मिट्टी की स्थिति देखकर करें। अगर मिट्टी में नमी है, मिट्टी चिकनी या भारी है, तो अभी सिंचाई न करें। लेकिन यदि मिट्टी रेतीली है और नीचे से सूख चुकी है, तो दूसरी सिंचाई जरूर करें।

दूसरी सिंचाई समय पर करने से फंगस की समस्या नहीं आती। यदि सिंचाई में देरी हो जाती है और बाद में कोहरा पड़ने लगता है, तो ऐसी स्थिति में सिंचाई करने पर फंगस लगने की संभावना बहुत अधिक रहती है, जिससे किसानों को नुकसान हो सकता है तो आइये अब जानिए स्प्रे के बारे में।

सरसों के फूल से फलियां बनते समय कौन-सा स्प्रे करें

जब सरसों में फूलों से फलियां बन रही हों, तो एक महत्वपूर्ण स्प्रे कर सकते हैं जिससे विकास अच्छा होगा, फली अधिक बनेगी, उत्पादन बढ़ेगा और फंगस भी नहीं लगेगा। इसके लिए TEBUCONOZOL 10% के साथ सल्फर 65% W.G. का स्प्रे कर सकते हैं। यह स्प्रे खड़ी फसल में किया जा सकता है और इससे काफी फायदा होता है। हाँ इसमें किसानों को थोड़ा खर्च आता है, लेकिन बड़े पैमाने पर खेती करने वालों को इसका लाभ भी अधिक मिलता है।

सल्फर के फायदे बहुत है, यह सल्फर तेल की मात्रा बढ़ाने में मदद करता है। इसे बुवाई के समय या पानी के साथ भी दिया जा सकता है। बुवाई के 25 से 30 दिन बाद 90% सल्फर 3–4 किलो प्रति एकड़ दिया जा सकता है।

यह भी पढ़े-पाला नहीं कर पाएगा फसल का बाल भी बांका, 35 रुपये का खर्च एक एकड़ की फसल को बचा लेगा, जानिए ठंड में फसल कैसे बचाएं