अगर पशुओं के लिए मेडिकल स्टोर खोलना चाहते हैं, तो आपको बताते हैं कि यह कैसे किया जा सकता है। जिसके बाद पशुपालकों को सस्ती दवाइयाँ उपलब्ध होंगी।
पशु मेडिकल स्टोर कहाँ खुल रहे हैं?
पशुपालन को बढ़ावा देने और पशुपालकों को आर्थिक मदद देने के लिए सरकार कई तरह की योजनाएँ चला रही है। इन्हीं योजनाओं के तहत पशुपालकों को सस्ती दवाइयाँ उपलब्ध कराई जाएँगी। इसके लिए पशुओं के लिए मेडिकल स्टोर खोले जा रहे हैं। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद में पशु औषधि केंद्र खोले जा रहे हैं। केंद्र सरकार ने पशु स्वास्थ्य नियंत्रण एवं कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के प्रत्येक विकासखंड में पशु औषधि केंद्र खोलने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इन केंद्रों पर पशुपालकों को सस्ती दरों पर दवाइयाँ मिलेंगी, जिससे पशुपालन आसान होगा और पशु स्वस्थ रहेंगे।
पशु औषधि केंद्र कौन खोल सकता है?
अगर पशु औषधि केंद्र खोलने के इच्छुक हैं, तो बता दें कि इसकी प्रक्रिया को बेहद आसान बनाया गया है, ताकि कोई भी योग्य व्यक्ति इस योजना का लाभ उठा सके। इसमें ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदन करते समय ₹5000 का शुल्क आवेदन फार्म के साथ जमा करना होगा। आवेदक के पास लगभग 120 वर्ग फुट जगह होनी चाहिए, जहाँ वह केंद्र स्थापित कर सके। इसके अलावा ड्रग लाइसेंस होना आवश्यक है। फार्मासिस्ट का प्रमाण पत्र भी जरूरी है, जो किसी व्यक्ति को इसके लिए योग्य बनाता है।
इस योजना का लाभ प्रधानमंत्री कृषक समृद्धि केंद्र के लाभार्थियों और सहकारी समितियों के आवेदकों को प्राथमिकता के आधार पर दिया जा रहा है। यह योजना पशुपालकों का खर्च कम करने में मदद करेगी। इसका लाभ यही है कि पशु औषधि केंद्र खुल जाने के बाद पशुओं के लिए महंगी ब्रांडेड दवाइयाँ भी कम दामों पर उपलब्ध होंगी।

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद










