UP के किसानों के लिए अच्छी खबर है। सरकार मखाना की खेती को विस्तार देने के लिए मखाना विकास योजना शुरू कर रही है।
UP में मखाना विकास योजना
मखाना एक सुपरफूड माना जाता है और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इसकी खेती में किसानों को अच्छा लाभ मिलता है। इसी कारण अब बिहार के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी मखाना की खेती की जाएगी। जैसा कि आप जानते हैं, भारत सरकार ने 2025 में राष्ट्रीय मखाना बोर्ड का गठन किया था, जिसके प्रथम चरण में 10 राज्यों में मखाना विकास योजना शुरू हुई, जिसमें उत्तर प्रदेश का नाम भी शामिल है। इसीलिए उद्दान मंत्री द्वारा 8 दिसंबर के दिन मखाना विकास योजना शुरू की गई है, जिससे किसानों को बेहद फायदे होंगे।
158 लाख रुपए की हुई स्वीकृति
मखाना की खेती सही तरीके से राज्य में शुरू हो और किसानों को इसकी पूरी जानकारी मिले इन सभी व्यवस्थाओं के लिए सरकार 158 लाख रुपए की धनराशि खर्च करने जा रही है। बता दें कि प्रधानमंत्री का कहना है कि उद्यान विभाग वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कार्य योजना तैयार कर चुका है और भारत सरकार ने उसे स्वीकृति भी दे दी है। वित्तीय वर्ष के अंतर्गत केंद्र सरकार ने 158 लाख रुपए की धनराशि योजना के क्रियान्वयन के लिए स्वीकृत की है, जिससे मखाना की खेती को बढ़ावा मिलेगा।
मखाना की खेती के लिए तालाब का चयन, उसका निर्माण, बायर–सेलर मीट, किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम आदि पर यह धनराशि खर्च की जाएगी। किसानों को पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी, प्रचार-प्रसार किया जाएगा, निर्यातको को अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में भागीदारी दिलाई जाएगी तथा जनपद एवं राज्य स्तर पर सेमिनार जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। राज्य में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर मखाना की स्थापना भी होगी, जिससे किसानों को अतिरिक्त लाभ मिलेगा।
मखाना का उत्पादन यूपी में कहाँ-कहाँ होगा?
प्रदेश में जिन क्षेत्रों में सिंघाड़े की खेती होती है, वहाँ मखाना का उत्पादन भी आसानी से किया जा सकता है। इनमें पूर्वांचल के कई जनपद शामिल हैं गाजीपुर, बलिया, वाराणसी, बस्ती, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज इन जगहों को मखाना की खेती के लिए उपयुक्त माना जा रहा है।

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद










