पाला से फसल बचाने के लिए इन देसी जुगाड़ का करें इस्तेमाल, कृषि विशेषज्ञ ने बताया सर्दी के प्रकोप से फसल बचाने के असरदार उपाय

On: Tuesday, December 9, 2025 3:49 PM
पाला से फसल कैसे बचाएं

मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों के किसानों को पाला का प्रकोप देखने को मिलेगा तो आईए जानते हैं कृषि विशेषज्ञ ने क्या उपाय बताएं-

पाला से फसल को होने वाले नुकसान

सर्दी में पाला का प्रकोप किसानों के लिए एक चुनौती बन जाता है। इससे फसल को नुकसान होता है। पाला-कोहरा के चलते कीट रोग भी बढ़ जाते हैं। झुलसा रोग की समस्या अधिक होती है। जिसके लिए किसान अगर समय पर ध्यान देते हैं कुछ उपाय अपनाते हैं तो उन्हें पाला की समस्या से राहत मिलती है। गेहूं, चना, सरसों की खेती करने वाले किसानों को इस समय विशेष ध्यान देने की जरूरत है। जिसमें कृषि विशेषज्ञ किसानों को कुछ देसी उपाय बताएं हैं। जिसमें खर्चा भी कम आएगा, आइये इनके बारे में जानते है।

पाला से फसल कैसे बचाएं

खेत में अगर कोहरा पाला दिखाई दे रहा है तो किसानों को कुछ उपाय करने चाहिए नहीं तो इससे नुकसान हो सकता है, तो आइये नीचे लिखे तीन बिंदुओं के अनुसार जानते हैं, पाला कोहरा से फसल को कैसे बचाया जा सकता है-

  1. सबसे पहले देसी उपाय की बात कर तो किसान खेत के किनारो पर आग जला सकते हैं। जिसके लिए पराली का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिससे धुंआ उठेगा और तापमान भी नियंत्रित होगा। जिसमें शाम के समय खेत की मेड़ के ऊपर आग जला सकते हैं। इससे गर्माहट भी होगी और जंगली जानवर भी खेत से दूर रहेंगे।
  2. इसके बाद दूसरे उपाय की बात करें तो हल्की सिंचाई भी कर सकते हैं जिसके लिए मोटर पंप से सीधे पानी लगा सकते हैं जो की हल्का गर्म पानी भी होता है। हल्की सिंचाई करने से मिट्टी में गर्माहट बनी रहती है, पौधों को पाला से बचाया जा सकता है।
  3. पहले से फसल को बचाने के लिए सल्फर का स्प्रे किया जाता है। माइक्रोन्यूट्रिएंट्स का इस्तेमाल भी किया जाता है। सल्फर स्प्रे करने से फसल पाला का शिकार नहीं होती है और पोषक तत्व उन्हें दिया जाता है। जिससे मजबूती के साथ वह सर्दी से लड़ सकते हैं।

यह भी पढ़े- किसानों को मिली राहत की खबर, रबी सीजन में नहीं होगी पानी की कमी, मिलेगी निर्बाध बिजली, ऊर्जा मंत्री ने दिए कड़े निर्देश