किसानों को मिली राहत की खबर, रबी सीजन में नहीं होगी पानी की कमी, मिलेगी निर्बाध बिजली, ऊर्जा मंत्री ने दिए कड़े निर्देश

On: Tuesday, December 9, 2025 1:31 PM
रबी सीजन में किसानों को मिलेगी निर्बाध बिजली

रबी सीजन में राज्य के किसानों को सिंचाई की समस्या ना आये, इसलिए ऊर्जा मंत्री ने निर्बाध बिजली देने के निर्देश दिए हैं-

रबी सीजन में किसानों को मिलेगी निर्बाध बिजली

रबी सीजन में एक अच्छी फसल के लिए भी किसानों को समय पर सिंचाई करनी पड़ती है। जिसके लिए राजस्थान के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर द्वारा किसानों को अच्छी खबर दी गई है कि किसानों को रबी सीजन में सही तरीके से बिजली मिलेगी। ऊर्जा मंत्री ने ब्लॉक ऑवर सप्लाई को मेंटेन करके, रबी सीजन में किसानों को तथा अन्य उपभोक्ताओं को व्यवधान रहित विद्युत देने के निर्देश दिए हैं।

इसके अलावा प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए मुख्यालय के निचले स्तर तक के अधिकारी वह भेजे जाए, ट्रिपिंग वाले ग्रेड सब स्टेशनों तथा फीडर को चिन्हित किया जाए, लोड प्रबंधन की भी प्लानिंग पहले से की जाए, जिससे बाद में कोई समस्या ना आए।

पीक ऑवर्स की डिमांड होगी पूरी

बिजली की कमी नहीं होगी, पीक ऑवर्स की डिमांड होगी पूरी, मंत्री द्वारा विद्युत भवन में समीक्षा बैठक हुई। जिसमें उन्होंने पीक ऑवर्स की डिमांड को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। बैट्री स्टोरेज परियोजनाओं को समय से चलाने के निर्देश दिए हैं। जिसमें प्रसारण निगम पर बढ़े हुए लोड के अनुसार पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता में बढ़ोतरी की सहायक निर्णय लिया गया है।

विद्युत उपलब्धता की भी मिली जानकारी

वीडियो कांफ्रेंस के द्वारा यह बैठक आयोजित हुई जिसमें विभिन्न जिलों के विद्युत वितरण निगम प्रबंध निदेशक शामिल हुए थे। इस बैठक के दौरान विद्युत उपलब्धता की भी जानकारी दी गई है। बैठक में ऊर्जा विकास निगम के प्रबंधक निदेशक और उत्पादन निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक शामिल हुए। जिसमें चेयरमैन डिस्कॉम आरती डोगरा द्वारा मांग एवं इसके अनुरूप वितरण निगम द्वारा की जा रही आपूर्ति की जानकारी भी दी गई।

यह भी पढ़े-आटा चक्की के लिए 10 लाख रुपए दे रही सरकार, घर बैठे छोटे कमरे से करें तगड़ी कमाई, जानिए किन-किन यूनिट्स पर मिल रही सब्सिडी