किसान या ग्रामीण क्षेत्र के निवासी घर से कोई व्यवसाय करना चाहते हैं तो आइये आपको बताते हैं आटा चक्की के अलावा अन्य यूनिट्स पर कितनी सब्सिडी मिल रही-
आटा चक्की पर मिल रही 10 लख रुपए सब्सिडी
गांव में किसान या अन्य बेरोजगार युवा ग्रामीण क्षेत्र के निवासी आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए तथा खेती से अतिरिक्त कमाई करने के लिए आटा चक्की लगा सकते हैं। जिसमें सरकार 10 लाख रुपए सब्सिडी दे रही है। दरअसल बात की जा रही है प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन (PMFME) योजना की जिसमें आटा चक्की जैसे कई तरह के खाद्य प्रसंस्करण यूनिट लगाने के लिए लागत का 35% अनुदान दिया जा रहा है।
किन खाद्य प्रसंस्करण यूनिट पर मिल रही सब्सिडी
जैसे आटा चक्की हो गया इस तरीके से अन्य खाद्य प्रसंस्करण यूनिट जैसे कि मसाला चक्की, डेयरी यूनिट, टमाटर केचप सॉस, पापड़ मिठाई, आलू चिप्स, नमकीन जैसे यूनिट्स पर सब्सिडी जा रही है। जिसमें लागत का 35% अनुदान मिलेगा। यहां पर मशीनरी पर अनुदान मिल रहा है। तथा मार्केटिंग और ब्रांडिंग पर भी सरकार से मदद मिलेगी। पैकेजिंग ट्रेडिंग सपोर्ट भी मिलेगा साथ ही, टेक्निकल मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।
कैसे मिलेगा योजना का फायदा
खाद्य प्रसंस्करण यूनिट पर अनुदान लेना चाहते हैं तो उसके लिए आवेदन कर सकते हैं। जिसमें उद्दानिकी विभाग जिला रिसोर्स पर्सन, वरिष्ठ उद्दान विकास अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। PMFME योजना के तहत इन तरह की कई खाद्य संस्करण इकाइयों पर अनुदान दिया जा रहा है। जिसका लाभ किसान ग्रामीण उद्यमी एग्री स्टार्टअप या युवा महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्य उठा सकते हैं।

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद










