MP के किसानों को सबसे सस्ते में मिल रहा सोलर पंप, राज्य सरकार ने किया योजना में बदलाव, जानिए 10% खर्चे में कैसे बिजली बिल जीरो करें

On: Tuesday, December 9, 2025 12:00 PM
MP में सोलर पंप पर सब्सिडी कितनी मिल रही

MP के किसान बेहद कम खर्चे में सोलर पंप खेत में लगवा कर बिजली बिल का खर्चा जीरो कर सकते हैं क्योंकि राज्य सरकार ने किसानों को बड़ी सौगात है-

MP में सोलर पंप पर सब्सिडी कितनी मिल रही

एमपी में सोलर पंप पर 90% सब्सिडी मिल रही है। जिससे किसानों को सिर्फ 10% खर्चे में सोलर पंप खेतों में लगाने का मौका अब मिल रहा है। सरकार का उद्देश्य यही है कि किसान डीजल बिजली आदि से चलने वाले मोटर पंप से छुटकारा प्राप्त कर सके। सिंचाई के खर्च को कम कर सके। तथा सोलर पंप का इस्तेमाल करके सही समय पर सिंचाई कर पाए। बेहद कम खर्चे में और अतिरिक्त आमदनी भी इससे हो सकती है।

MP मे कितने एचपी तक के सोलर पंप पर सब्सिडी मिल रही है

MP के किसानों को पीएम कृषक मित्र सूर्य योजना के तहत 90% सब्सिडी पर सोलर पंप मिल रहा है। जिसमें किसानों को योजना के अंतर्गत तीन एचपी से लेकर 10 एचपी तक के सोलर पंप सब्सिडी के तौर पर मिल रहा है। जिससे किसान अपनी जरूरत के अनुसार बड़े पैमाने पर सिंचाई कर सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत किसान को सोलर पंप खेत में लगाने के लिए कुल लागत का सिर्फ 10% देना होगा। बाकी केंद्र और राज्य सरकार मिलकर किसान को सब्सिडी देंगे।

MP में सोलर पंप पर सब्सिडी कैसे मिलेगी

MP के किसान भाई सोलर पंप पर सब्सिडी लेना चाहते हैं तो संबंधित कृषि विभाग कार्यालय या पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। दस्तावेज और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात किसानों को अनुदान दिया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दे की cmsolarpump.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का कहना है कि सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता लाने के लिए यह भारी सब्सिडी किसानों को दी जा रही है। छोटे किसानों के लिए तो यह अच्छा अवसर है। बिजली और डीजल के खर्चे से राहत पाने का।

यह भी पढ़े- किसानों को घर में जैविक खाद बनाने के लिए 10 हजार रु दे रही सरकार, जानें वर्मी कंपोस्ट यूनिट के लिए किस योजना से मिल रही है 50% सब्सिडी