सीएम ने बड़ी घोषणा की है अब धान किसानों को 81 रुपए प्रति क्विंटल बोनस देगी सरकार और भुगतान एक मुस्त होगा जो की 48 घंटे के भीतर कर दिया जाएगा।
धान किसानों को 81 रुपए प्रति क्विंटल बोनस देगी सरकार
झारखंड के किसानों के लिए अच्छी खबर है झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धान के किसानों को 41 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से बोनस देने का ऐलान किया है। दरअसल, धान खरीदी करने पर किसानों को सरकार 48.60 करोड रुपए बोनस के तौर पर देगी। जिसकी मंजूरी मिल चुकी है। यानी कि MSP के साथ-साथ बोनस भी किसानों को मिलेगा और सरकार ने कहा है कि किसानों को पैसे के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। खरीदी के 48 घंटे के भीतर उन्हें भुगतान मिलेगा। अब सरकार 4G पॉश मशीन का इस्तेमाल करके फटाफट भुगतान करेगी।
झारखंड में धान की MSP कितनी है
झारखंड राज्य सरकार से मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि धान के किसानों को इस बार बोनस भी मिलेगा जिसमें MSP और बोनस मिलाकर कुल 2450 रुपए प्रति क्विंटल धान की कीमत किसानों को मिलेगी। इससे पहले की तुलना में इस साल ज्यादा किसानों को भाव मिलेगा।
कैबिनेट बैठक में धान के किसानों को मिली सौगात
झारखंड में कैबिनेट बैठक सोमवार को हुई थी जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अध्यक्ष रहे और 33 प्रस्ताव में मंत्री परिषद द्वारा मोहर लगाई गई है। जिसमें किसानों को भी अच्छी खबर मिली है। उन्हें धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य अब 2450 रुपए मिलेगा।

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद










