MP के किसानों को मिला एक और मौका, सब्सिडी पर कृषि यंत्र लेने के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, बस 3 दिन का समय

On: Sunday, December 7, 2025 9:00 AM
सब्सिडी पर कृषि यंत्र लेने के लिए कैसे करें आवेदन?

MP के किसानों के लिए यह अच्छी खबर है। अगर आप कृषि यंत्र पर अनुदान लेना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं कि आप कब तक आवेदन कर सकते हैं।

MP में कृषि यंत्र पर अनुदान

MP में समय-समय पर किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान मिलता है। इस समय हैप्पी सीडर, सुपर सीडर, स्मार्ट सीडर, स्लेशर, बेलर, हे रेक/स्ट्रॉ रेक,  श्रेडर/मल्चर जैसे कई आधुनिक कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जा रहा है। इनकी आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है, जिससे किसानों को थोड़ा और समय मिल गया है, लेकिन बहुत ज्यादा नहीं। अब किसानों के पास केवल तीन दिन का समय बचा हुआ है। तो आइए जानते हैं किस तरीके से आवेदन करना है, आखिरी तारीख क्या है, कृषि यंत्र पर कितनी डिमांड राशि जमा करनी होगी।

सब्सिडी पर कृषि यंत्र लेने के लिए कैसे करें आवेदन?

मध्य प्रदेश के किसान इन कृषि यंत्रों पर सब्सिडी लेने के लिए खुद पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं, या फिर सीएससी सेंटर के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए ई-कृषि यंत्रदान पोर्टल पर जाकर लॉगिन करना होगा। आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे। निर्धारित धरोहर राशि / डिमांड ड्राफ्ट (DD) जमा करना होगा, जिसके बाद आवेदन पूरा माना जाएगा। अब हम बताते हैं कि किस कृषि यंत्र पर कितनी राशि का DD जमा करना होगा।

  • हैप्पी सीडर के लिए धरोहर राशि 4500 रुपए रखी गई है।
  • सुपर सीडर के लिए धरोहर राशि 4500 रुपए रखी गई है।
  • स्मार्ट सीडर के लिए धरोहर राशि 4500 रुपए रखी गई है।
  • श्रेडर/मल्चर के लिए धरोहर राशि 5500 रुपए रखी गई है।
  • स्लेशर के लिए धरोहर राशि 2000 रुपए रखी गई है।
  • हे रेक/स्ट्रॉ रेक के लिए धरोहर राशि 5000 रुपए रखी गई है।
  • बेलर के लिए धरोहर राशि 15000 रुपए रखी गई है।

आप जिस कृषि यंत्र को अनुदान पर लेने के लिए चुनते हैं, उसके अनुसार ही DD जमा करनी होती है। आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 9 दिसंबर 2025 कर दी गई है। यानी किसानों के पास अब केवल कुछ ही दिनों का समय शेष है।

यह भी पढ़े- MP के किसानों को ₹5 में मिल रहा सिंचाई पंप कनेक्शन, 65 हजार से ज्यादा किसान उठा चुके योजना का फायदा, जानिए कैसे मिलता है लाभ