UP के किसानों के पास 4 दिन का मौका है, सब्सिडी पर बीज खरीदने की अंतिम तारीख बढ़ी, जानिए कब तक ले सकते हैं सस्ते बीज

On: Saturday, December 6, 2025 2:00 PM
UP में सब्सिडी पर बीज लेने की अंतिम तारीख बढ़ी

UP के किसान अगर सब्सिडी पर रबी सीजन के लिए बीज खरीदना चाहते हैं, तो यह जान लें कि पैसे बचाने के लिए उन्हें कब तक का समय मिला है।

UP में सब्सिडी पर बीज लेने की अंतिम तारीख बढ़ी

उत्तर प्रदेश में किसानों को सब्सिडी पर बीज दिए जा रहे हैं, जिनमें किसानों को अच्छी गुणवत्ता वाले बीज कम दाम में उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रबी सीजन 2025–26 के लिए बीज पर अनुदान दिया जा रहा है। पहले किसान केवल 30 नवंबर 2025 तक सब्सिडी पर बीज खरीद सकते थे, लेकिन खड़ी फसलों की कटाई में देरी होने के कारण सरकार ने इस अवधि को बढ़ा दिया है।

सब्सिडी पर बीज कब तक मिलेगा?

उत्तर प्रदेश के किसान रबी सीजन के लिए सब्सिडी पर बीज लेते हैं, तो उन्हें बेहद कम दाम में बढ़िया क्वालिटी के बीज मिलेंगे। सरकार ने अनुदान पर बीज खरीदने की अंतिम तारीख 10 दिसंबर 2025 तक बढ़ा दी है। यानी किसानों के पास अभी चार दिन का समय है। बताया जा रहा है कि 7,58,603 क्विंटल गेहूं के बीज किसानों को वितरित किए जा चुके हैं। अब 10 दिसंबर तक किसान सब्सिडी पर बीज प्राप्त कर सकते हैं।

समय पर बुवाई करेंगे तो मिलेगा अधिक उत्पादन

किसान यदि समय पर रबी फसलों की बुवाई करेंगे, तो उन्हें बेहतर उपज मिलेगी। कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किसानों को जानकारी दी कि समय पर बुवाई करें और कतार में बुवाई करें, जिससे उत्पादन अधिक मिलेगा तथा लागत कम होगी। सरकार किसानों की लागत को घटाने के लिए बीज पर अनुदान दे रही है। साथ ही यह भी बताया गया कि प्रदेश में पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध है, इसलिए उत्पादन बढ़ाने में किसानों को खाद की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

यह भी पढ़े- PM किसान का पैसा बढ़ेगा, 2 नहीं 3 हजार रु खाते में आएंगे ? जानिए किसानों के लिए बड़ी खबर