खेत की मिट्टी अगर खराब है, कुछ उग नहीं रहा कीड़े हैं, बहुत ज्यादा केमिकल डालने से मिट्टी सख्त हो गई है, कुछ भी फायदा नहीं मिल रहा है तो आईए जानते हैं फ्री का उपाय जिससे मिट्टी सही होगी-
खराब मिट्टी को उपजाऊ कैसे बनाएं
खेती में किसानों को अच्छा उत्पादन मिले और उनकी अच्छी आमदनी हो, इसके लिए खेत की मिट्टी का उपजाऊ होना बहुत ज़रूरी होता है। अगर मिट्टी ही अच्छी नहीं है, तो किसान कितनी भी तरह-तरह की खाद और दवाइयों का इस्तेमाल कर लें, उन्हें उतना अच्छा रिज़ल्ट नहीं मिलेगा। मेहनत और लागत अधिक होगी, और मुनाफा कम मिलेगा।
इसलिए आज हम जानेंगे कि अगर मिट्टी खराब है, कठोर है, उसमें कुछ भी नहीं उग रहा है या उत्पादन कम मिल रहा है, तो मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार कैसे लाया जाए। मिट्टी में अगर कई सालों से रासायनिक दवाइयों का इस्तेमाल हो रहा है, तो आइए जानते हैं कि किस तरह किसान फ्री में अपने खेत की मिट्टी को उपजाऊ बना सकते हैं।
यह फ्री की चीज मिट्टी को बनाएगी उपजाऊ
मिट्टी को उपजाऊ बनाने के लिए किसान पराली का इस्तेमाल कर सकते हैं। पराली जिसे कई किसान फेंक देते हैं या फिर जला देते हैं, उसका उपयोग मिट्टी को उपजाऊ बनाने में किया जा सकता है। खेती में पराली का कई तरह से उपयोग किया जा सकता है। मिट्टी को उपजाऊ बनाने के लिए खेत के ऊपर पराली को बिछाया जा सकता है। पराली के साथ-साथ आप घास भी खेत की मिट्टी के ऊपर बिछा सकते हैं। इसके बाद तीन से चार महीने में मिट्टी एकदम अच्छी हो जाएगी। उसके बाद खेत की बढ़िया तैयारी करके आप दूसरी फसलें उसमें लगा सकते हैं।
पराली मिट्टी को ढक देती है और उसे खराब होने से बचाती है। पराली से मिट्टी को समय मिलता है, मिट्टी में नमी मेंटेन रहती है और जमीन में मित्र कीट आते हैं, जो किसानों की मदद करते हैं। इससे मिट्टी को आराम मिलता है। इसमें किसानों को बस इतना करना है कि खेत के ऊपर पराली बिछाकर उसे 4 महीने के लिए छोड़ देना है। फिर मिट्टी अपने आप अच्छी हो जाती है।
खरपतवार उगने से रोकने में भी करेगी मदद
इसके अलावा किसान मिट्टी में खरपतवार के उगने को रोकने के लिए भी पराली का इस्तेमाल कर सकते हैं। खेत में पराली बिछा देने से वहां खरपतवार नहीं उगती। अगर सब्ज़ी, फल आदि की खेती करते हैं, तो आसपास पराली बिछाकर खरपतवार को उगने से रोक सकते हैं।

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद













