MP, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र जैसे कई राज्यों के किसानों के लिए बड़ा कृषि मेला लगा हुआ है, जिसमें किसानों को बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है और प्रवेश बिल्कुल फ्री है।
कृषि मेला एग्रो विज़न 2025 कब से शुरू हुआ?
देश के कई राज्यों में समय-समय पर कृषि मेले लगते रहते हैं, जिनमें किसानों के लिए काफी उपयोगी जानकारी होती है। यहां पर सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि खेती से आमदनी बढ़ाने और खेती में समय व मेहनत बचाने के लिए कई तरह की जानकारी दी जाती है। इस मेले की थीम है टिकाऊ खेती का भविष्य। मध्य भारत का सबसे बड़ा कृषि मेला एग्रो विज़न 2025, 22 नवंबर से शुरू हुआ है। यह चार दिन का मेला है, जो 25 नवंबर तक चलेगा। यह नागपुर में लगा हुआ है।
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के किसानों के लिए यह मेला बहुत ही शानदार अवसर है। इस मेले का उद्घाटन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा किया गया है। किसानों को इस मेले में बिल्कुल निशुल्क प्रवेश मिल रहा है, बस उन्हें पंजीकरण करना होगा। यानि की यहाँ जाना आसान है।
केंद्रीय कृषि मंत्री ने दी आधुनिक कृषि यंत्रों की जानकारी
इस कृषि मेले का उद्घाटन करते समय किसानों को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री ने कई आधुनिक कृषि यंत्रों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खेती को अब डिजिटल और स्मार्ट दिशा में ले जाना चाहिए। ड्रोन का इस्तेमाल, स्मार्ट सिंचाई तकनीक, और नए उन्नत कृषि उपकरणों का उपयोग बढ़ाना चाहिए। साथ ही, प्राकृतिक खेती और जैविक खाद का इस्तेमाल भविष्य की अनिवार्यता है।

कृषि मेले में किसानों के लिए क्या है खास?
- यह कृषि मेला किसानों के लिए बेहद खास है।
- इसमें 500 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं।
- आधुनिक कृषि यंत्रों की जानकारी मिल रही है।
- मोबाइल से ऑपरेटेड ड्रिप डिज़ाइन सिस्टम की भी जानकारी दी जा रही है।
- यहां पर मुफ्त ट्रेनिंग भी मिल रही है, जैसे मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन आदि।
- मिट्टी की जांच कैसे करवाएं, इसकी जानकारी भी उपलब्ध है।
- सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
- कई कंपनियां किसानों को फ्री में काउंसलिंग प्रदान कर रही हैं।
- इस तरह से यहां किसानों को हर तरफ से लाभ ही लाभ मिल रहा है।

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद












