बकरी पालकों की आमदनी में इज़ाफ़ा होने वाला है, क्योंकि अब बकरी के दूध से महंगा चीज़ बनाया जाएगा। इससे बकरी पालकों को दूध का दाम पहले से अधिक मिलेगा।
बकरी के दूध से बना चीज़ सेहत के लिए फ़ायदेमंद
यहां चीज़ की बात की जा रही है, जो दूध से बनाया जाता है। चीज़ का इस्तेमाल कई तरह के फास्ट फूड में किया जाता है, जैसे पिज़्ज़ा, पास्ता इत्यादि। आजकल के युवा चीज़ बहुत पसंद करते हैं और भर–भरकर खाते हैं। बकरी के दूध से बना चीज़ सेहत के लिए फ़ायदेमंद होता है और इसका स्वाद भी अच्छा होता है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम जैसे कई आवश्यक पोषक तत्व होते हैं। इसमें प्रोबायोटिक भी होता है, जो पेट के लिए लाभकारी है। लोग सेहत के प्रति चिंतित रहते हैं, उनके लिए यह चीज़ बहुत फ़ायदेमंद है।
बकरी के दूध से कहां बन रहा है चीज़?
बकरी पालन से होने वाली आमदनी में बढ़ोतरी इसलिए होगी क्योंकि बकरी के दूध से विशेष चीज़ बनाया जाएगा। दरअसल, बात हो रही है पंजाब की, जहां बकरी के पनीर की मार्केटिंग शुरू हो चुकी है। पंजाब के लुधियाना में स्थित गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज़ यूनिवर्सिटी (GADVASU) में बकरी के दूध से चीज़ (chèvre) बनाया जा रहा है, जिसे ‘गोट चीज़’ कहा जाता है। हां इस चीज़ का निर्माण शुरू हो चुका है, जो एक क्रांतिकारी तरीके से काम करेगा।

वैश्विक बाज़ार में बकरी के चीज़ की होगी जगह
वैश्विक बाज़ार में जिन चीज़ों की मांग बढ़ती है, उनकी कीमत भी किसानों और पशुपालकों को अधिक मिलती है। लगभग 98 बिलियन डॉलर के वैश्विक चीज़ बाज़ार में अब बकरी का चीज़ भी अपनी जगह बना रहा है। एक सर्वे में पता चला कि पंजाब में अभी एक भी समर्पित चीज़ निर्माण यूनिट नहीं है, लेकिन इसकी डिमांड लगातार बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए यूनिवर्सिटी ने किसानों, स्टार्टअप्स और प्रोसेसरों के साथ मिलकर खुली चर्चा का आयोजन किया। इस तरह बकरी के दूध से बना चीज़ अब देश के साथ–साथ विदेशों में भी भेजा जाएगा।
बताया जाता है कि GADVASU में जो भी चीज़ बनता है, वह आसपास के रेस्टोरेंट और कैफ़े में आसानी से बिक जाता है। अब बकरी के दूध से बना चीज़ भी बाज़ार में पहुंचेगा, जिससे बकरी पालकों को आगे चलकर अच्छी कीमत मिलेगी।
अगर यहां बने इस चीज़ से पशुपालकों को लाभ मिलता है, तो देश के अन्य राज्यों में भी बकरी पालन से जुड़कर आमदनी में वृद्धि की जा सकती है।

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद













