आने वाले कुछ दिनों में पूरे देश में ठंड बढ़ने वाली है। तापमान में गिरावट होने की संभावना बताई जा रही है। ऐसे में किसान भाइयों को अपनी आलू की फसल को कैसे सुरक्षित रखनी है,आइए नीचे देखते हैं इसके बचाव के उपाय।
आलू की फसल को ठंड से कैसे बचाएं
आने वाले दिनों में ठंड के बढ़ने के कारण सरसों, आलू समेत कई फसलों पर असर पड़ेगा, क्योंकि पाले और कोहरे के चलते झुलसा रोग का खतरा मंडराने लगता है। इसके साथ ही जब ठंडी हवा चलती है तो खेतों में खड़ी आलू की फसल सबसे पहले ठंड की चपेट में आती है। ठंड से आलू की फसलों को बचाने के लिए कृषि विशेषज्ञ ने कुछ उपाय बताया हैं, चलिए जानते हैं।

- आलू की फसलों को ठंड में कम सिंचाई करें -ठंड में रात के समय कोहरा और पाला पड़ता है, तब मिट्टी का तापमान गिर जाता है। इसलिए किसान भाइयों को हमेशा शाम के समय ही हल्की से सिंचाई करनी चाहिए या फिर जरूरत के हिसाब से सिंचाई करें, एक दिन के अंतराल पर भी कर सकते हैं। शाम के समय सिंचाई करने से यह होता है की मिट्टी में मौजूद पानी भाप छोड़ता है, जिससे पौधों के आसपास की ठंड कम हो जाती है।
- आलू की फसल की जड़ों पर मिट्टी की परत चढ़ाए – आलू की फसल को पाले से बचाने के लिए पौधों के तनों और जड़ों के आसपास मिट्टी की एक परत चढ़ा दें। परत चढ़ाने से पौधों के निचला हिस्से तक ठंड नहीं पहुंच पाती है। इस तरीके को अपनाने से आलू के पौधों की ऊपर की पत्तियां थोड़ी ख़राब भी हो जाती हैं, पर जड़ सुरक्षित रहती है, जिससे पौधे मरते नहीं हैं।
- खेत के आसपास धुआं दे सकते हैं अगर ज्यादा ठंड है तो – अगर तापमान ज्यादा गिर जाए तो धुआं कर सकते हैं।खेत के किनारों पर पुआल और सूखी लकड़ी लगाकर हल्का धुआं करें। इसे करने से ठंड में एक परत बनती है जो की ठंडी हवा को नीचे जमीन पर आने नहीं देती है। ये तरीका छोटे खेतों के लिए ज्यादा असरदार होता है।
- मल्चिंग का उपयोग करें -मल्चिंग एक बेहतर विकल्प हो सकता है आलू के खेत को ठंड से बचाने का। मल्चिंग के लिए पौधों के आसपास सूखी घास, पुआल पत्ते या फिर प्लास्टिक शीट बिछा सकते हैं। इसके वजह से जमीन का तापमान स्थिर रहता है और खेत की नमी बनी रहती है।
- खाद में जैविक खाद का उपयोग करें -आलू की फसल को पाले से बचाने के लिए नीम तेल या नीम की पत्तियों के अर्क का हल्का छिड़काव कर सकते हैं। ये घोल पत्तियों पर एक प्रोटेक्टिव कोट बनाते है, जिससे ठंड पत्तियों को नुकसान नहीं पहुंचा पाती और यह फसल को भी रोगों से बचाता है।
इन सभी उपायों से किसान भाई इस ठंड में आलू की फसल को नुकसान से बचा सकते हैं।
नमस्कार! मैं पल्लवी मिश्रा, मैं मंडी भाव से जुड़ी ताज़ा खबरें लिखती हूं। मेरी कोशिश रहती है कि किसान भाइयों को सही और काम की जानकारी मिले। ताकि आप अपनी फसल सही दाम पर बेच सकें। हर दिन के मंडी भाव जानने के लिए KhetiTalks.com से जुड़े रहिए।













