MP के किसानों के घर पहुंचेगी खाद, मिलेगी होम डिलीवरी की सुविधा, जानिए घर पर खाद लेने के लिए क्या करें

On: Sunday, November 16, 2025 10:58 AM
MP के किसानों को खाद की मिलेगी होम डिलीवरी

MP के किसानों के घर पर खाद पहुंचाई जाएगी, उन्हें अपनी गाड़ी लेकर खाद लेने जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, आइये जानते हैं खाद को लेकर नई सुविधा-

MP के किसानों को खाद की मिलेगी होम डिलीवरी

एक अच्छी फसल लेने के लिए किसान कई तरह की खाद का इस्तेमाल करते हैं। जिसमें इस समय खाद को लेकर बड़ी दिक्कत है चल रही है। अगर किसान को खाद मिल भी जाती है तो उसे केंद्र से घर तक ले जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। जिसमें छोटे किसानों को ट्रैक्टर ट्राली जैसे वाहन बुक करने पड़ते हैं और फिर घर तक खाद ले जाने का किराया अलग से बैठ जाता है।

इसलिए सरकार ने किसानों को होम डिलीवरी की सुविधा देने का सोचा है। जिसमें शुरुआत तौर पर पायलट प्रोजेक्ट के साथ एमपी के तीन जिलों के किसानों को होम डिलीवरी खाद की प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी, तो आईए जानते हैं इसके बारे में।

किन-किन जिलों के किसानों के घर पर पहुंचेगी

मध्य प्रदेश में एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है जिसमें किसानों को खाद को लेकर होम डिलीवरी की सुविधा मिलेगी। जिसमें शुरुआत में इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत विदिशा, शाहजहांपुर और जबलपुर तीन जिलों के किसानों के यह सुविधा मिलन्र जा रही है। जिसमें डबल लॉक केंद्र के 5 किलोमीटर के क्षेत्र के गांव के किसानों को यह फायदा मिलेगा। विदिशा की बात करें तो उसके आसपास ऐसे आठ गांव चिन्हित हुए हैं। जिसे इस योजना का फायदा मिलेगा। तीनों जिलों में एक केंद्र शुरू किया जाएगा तो आईए जानते हैं इसके लिए किसानों को क्या करना पड़ेगा।

खाद की होम डिलीवरी लेने के लिए क्या करें किसान

खाद की होम डिलीवरी लेने के लिए टोकन उर्वरक वितरण प्रणाली योजना का फायदा उठाना होगा। दरअसल ई-टोकन उर्वरक वितरण प्रणाली के तहत खाद की बुकिंग जब किसान करते हैं तो वहां पर उन्हें होम डिलीवरी की बुकिंग की सुविधा मिलेगी। जिसमें किसानों को न्यूनतम किराया देना पड़ेगा। इस तरह किसानों को केंद्र से घर तक खाद ले जाने के लिए कोई किराए का वाहन नहीं बुक करना पड़ेगा उन्हें सरकारी सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़े- इन किसानों को PM किसान योजना से मिलेंगे 4 हजार रु, लाभार्थियों की हो रही तेजी से जांच और सुधार, जानिए किन लोगों का कट गया नाम