25 नवंबर से पहले यह सब्जियाँ लगाने से न चूकें किसान, रेट में लग जाती हैं आग, उत्पादन मिलता है अंधाधुंध

On: Monday, November 17, 2025 4:00 PM
नवंबर में सब्जियों की खेती

नवंबर में कौन-सी सब्जियाँ लगाकर किसान ज्यादा उत्पादन और मंडी में अच्छा भाव पा सकते हैं, आइए उसके बारे में जानते हैं।

नवंबर में सब्जियों की खेती

नवंबर में भी कुछ सब्जियाँ लगाई जा सकती हैं, लेकिन इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। इस समय तापमान कम होने लगता है, जिससे किसानों को नुकसान हो सकता है। लेकिन यहाँ पर आपको कुछ ऐसी सब्जियों के नाम बताने जा रहे हैं जो विपरीत परिस्थितियों में भी अच्छा उत्पादन देती हैं तथा मंडी में उनका रेट भी अधिक मिलता है।

यदि उत्पादन थोड़ा कम भी हो जाए, तो भी किसानों को इनमें मुनाफा होता है। उत्तर भारत के किसान एक से डेढ़ महीने बाद भी सब्जियों की खेती कर सकते हैं, लेकिन यदि आपके क्षेत्र में तापमान बहुत ज्यादा नहीं गिरता है या पाला नहीं पड़ता है, तो अभी भी इन सब्जियों की खेती की जा सकती है। अब जानते हैं उन सब्जियों के बारे में जिनका मंडी भाव अच्छा मिलता है और सर्दियों में भी बढ़िया उत्पादन होता है।

  1. फूलगोभी की खेती- इस समय किसान फूलगोभी की खेती कर सकते हैं। नवंबर में लगाने पर यह 45 से 50 दिन में तैयार हो जाती है। अगर किसानों को ₹20 किलो का रेट भी मिलता है, तो भी एक से दो लाख रुपये तक की कमाई हो सकती है, क्योंकि 2 किलो का एक फूल होता है।
  2. भिंडी की खेती- इस समय किसान भिंडी की खेती कर सकते हैं। इसका रेट अच्छा मिलता है और उत्पादन भी बढ़िया रहता है। जिन किसानों के पास पॉलीहाउस की सुविधा है, वे उसमें भिंडी की खेती करें। अगर किसान क्रॉप कवर और मल्चिंग का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे भी फायदा होता है।
  3. ब्रोकली की खेती- अगर किसान शहरी क्षेत्रों के आसपास रहते हैं, जहाँ ब्रोकली की मांग अधिक होती है, तो इस समय ब्रोकली लगा सकते हैं। 40 से ₹50 किलो का मंडी भाव भी मिल जाए, तो अच्छा मुनाफा हो जाता है। कभी-कभी इसकी कीमत ₹300 किलो तक पहुँच जाती है। एक पौधे से तीन-चार ब्रोकली के फूल मिल जाते हैं।
  4. शिमला मिर्च- शिमला मिर्च की खेती भी इस समय की जा सकती है। इसका भाव ₹50 किलो से अधिक तक मिलता है।
  5. हरी मिर्च- हरी मिर्च की रोपाई या नर्सरी इस समय तैयार की जा सकती है। हरी मिर्च की डिमांड पूरे वर्ष बनी रहती है। इसका भाव ₹70 से ₹100 किलो तक रहता है। अगर क्रॉप कवर की सुविधा है, तो किसानों को इसका उपयोग करना चाहिए। इसे अन्य फसलों में भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे खर्च निकल आता है।
  6. मटर की खेती- इस समय किसान मटर लगा सकते हैं। ₹30 से ₹40 किलो का भाव मिलने पर भी अच्छी कमाई हो जाती है। जो किसान इस समय मटर लगाते हैं, उन्हें उत्पादन तीन गुना अधिक मिल सकता है।
  7. छप्पन टिंडा और जुकीनी की खेती- इस समय छप्पन टिंडा और जुकीनी की खेती भी की जा सकती है। इन फसलों में कीट और रोग की समस्या कम आती है।
  8. आलू, गाजर, लहसुन और प्याज- इस समय किसान आलू, गाजर, लहसुन और प्याज भी लगा सकते हैं। इनका उत्पादन अधिक मिलता है। अगर आलू का भाव ₹10 से ₹15 किलो भी मिल जाए, तो किसान एक से दो लाख रुपये तक की कमाई कर सकते हैं।

यह भी पढ़े- खेतों में शाकाहारियों का मटन लगाकर प्रति एकड़ 2 लाख रु से ज़्यादा कमा सकते हैं किसान, गरीब किसानों के लिए है फायदे का सौदा, जानिए कैसे