यूरिया खाद के लिए किसानों को अब तरसना नहीं पड़ेगा, क्योंकि यूरिया की उपलब्धता बढ़ी है। किसानों को जरूरत के अनुसार यूरिया मिलेगी।
किसानों को यूरिया खाद की कमी नहीं होगी
यूरिया खाद की कमी को लेकर इस साल बहुत ज्यादा खबरें देखने को मिली थीं, जिनमें किसानों को यूरिया खाद के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगानी पड़ी थीं। लेकिन अब जाकर किसानों को अच्छी खबर मिली है, जिससे उनके चेहरों पर खुशी झलक रही है। केंद्र सरकार ने यूरिया को लेकर किसानों को राहत दी है। रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय ने बताया कि अप्रैल से अक्टूबर 2025 के बीच भारत ने कृषि ग्रेड यूरिया का आयात दो गुना से ज्यादा बढ़ाया है।
यूरिया की सप्लाई में हुई बढ़ोतरी
यूरिया के आयात में बढ़ोतरी हुई है, जिससे किसानों को इस साल पिछले साल की तुलना में ज्यादा खाद मिलेगी। यूरिया की मांग भी बढ़ गई है। खरीफ 2025 में यूरिया की बढ़ती मांग को देखते हुए रबी सत्र के लिए पर्याप्त स्टॉक तैयार है। 1 अक्टूबर 2025 तक कुल यूरिया स्टॉक करीब 48.64 लाख टन रहा, वहीं 31 अक्टूबर 2025 तक यह बढ़कर 68.85 लाख टन हो गया है। इससे किसानों को बड़ा फायदा होगा।

उर्वरक विभाग के अनुसार, यूरिया की उपलब्धता 230.53 लाख टन है, जबकि आवश्यकता 185.39 लाख टन के करीब है। इस तरह यूरिया की बिक्री 193.20 लाख टन दर्ज हुई है। कुल मिलाकर 2024 से 2025 के दौरान यूरिया की खपत में लगभग 4.08 लाख टन की बढ़ोतरी हुई है। इस हिसाब से देखा जाए तो यूरिया की उपलब्धता भी बढ़ रही है और किसानों की मांग भी।
घरेलू यूरिया के उत्पादन में भी बढ़ोतरी
घरेलू यूरिया उत्पादन की बात करें तो बताया जा रहा है कि इस साल अक्टूबर महीने में उत्पादन 26.88 लाख टन तक पहुंच गया है। यह बीते साल की तुलना में 1.05 लाख टन ज्यादा है। इससे यह स्पष्ट होता है कि देश प्रगति की राह पर है और यूरिया का घरेलू उत्पादन लगातार बढ़ रहा है।

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद












