किसान इस मशीन से खेत में फैला सकते हैं खाद, 15 मजदूरों का काम अकेले करेगी सिर्फ 5 मिनट में, उत्पादन होगा 2 गुना

On: Saturday, November 1, 2025 3:00 PM
मक स्प्रेडर मशीन

खेत में किसी भी तरह की खाद को छिड़कने के लिए किसान इस मशीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए आपको इसकी कीमत और खासियत बताते हैं-

खेत में खाद मशीन से छिड़कने के फायदे

खेती के कई काम अब मशीनों की मदद से पूरे किए जा रहे हैं। इससे काम भी सही तरीके से, कम समय में होता है और मजदूरों की लागत भी घट जाती है। मशक्कत ज्यादा लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। अब किसान खेत में खाद छिड़कने का काम भी मशीन की मदद से कर सकते हैं।

दरअसल, खेत को उपजाऊ बनाने के लिए, खेत की तैयारी करते समय ही किसान खाद डालते हैं। अगर उसे सही तरीके से खेत में फैलाया नहीं जाता है तो एक जगह पर ज्यादा खाद गिर जाती है और एक जगह पर खाद पहुंचती भी नहीं है। ऐसे में किसानों को उत्पादन में कमी मिलती है और लागत भी बढ़ जाती है।

तो अगर किसान मशीन की मदद से खाद फैलाते हैं तो खेत में सभी जगह समान मात्रा में खाद गिरती है। इससे खेत की मिट्टी सही तरीके से उपजाऊ होती है और फसल को संपूर्ण पोषण मिलता है। खेत के हर पौधे को खाद मिलती है। अब जानते हैं इस मशीन का नाम और कीमत के बारे में।

रिमोट से चलती है यह मशीन

खाद छिड़कने की मशीन यह मशीन रिमोट के द्वारा चलाई जा सकती है, जिससे इसे चलाने में बहुत मेहनत नहीं करनी पड़ती। यह रिमोट कंट्रोल से संचालित होती है। इस मशीन के पीछे हाइड्रोलिक गेट होता है, जो खुलकर खेत में खाद फैलाता है।

इस मशीन के भीतर ब्लेड लगे होते हैं, जो घूमते हैं, तभी खाद बाहर फैलने लगती है। इस मशीन के द्वारा करीब 150 स्क्वायर फीट तक खाद एक बार में छिड़की जा सकती है। तभी तो यह कम समय में जल्दी से काम पूरा कर देती है।

खाद छिड़कने की मशीन का नाम और कीमत

खेत में खाद छिड़कने की मशीन का नाम मक स्प्रेडर मशीन है। इस मशीन की खासियत यह है कि खेत में जैविक खाद या रासायनिक खाद सभी तरह की खाद एक समान रूप से पूरे खेत में छिड़क देती है। सिर्फ 5 मिनट में यह मशीन 15 मजदूरों का काम अकेले कर देती है। इसे ट्रैक्टर के साथ जोड़कर चलाया जाता है।

खाद छिड़कने की मक स्प्रेडर मशीन की कीमत की बात करें तो यह 55 हजार रु से लेकर ₹6 लाख रुपए और 9 लाख रु तक की भी मिलती है। लेकिन अगर किसान सब्सिडी ले लेते हैं तो कीमत कम हो जाती है। कई राज्य सरकारें और केंद्र सरकार भी कृषि यंत्रों पर किसानों को सब्सिडी प्रदान करती हैं, जिसके लिए किसान भाई कृषि विभाग में संपर्क करके जानकारी ले सकते हैं।

यह भी पढ़े- किसान इस मशीन से करें गेहूं की बुवाई, 4 हजार रु प्रति एकड़ बचेंगे पैसे, 50 क्विंटल मिलेगा उत्पादन, जानिए कैसे