केला इस देसी जुगाड़ से पकाएं, स्वाद बढ़ेगा कई गुना, केमिकल से ना करें सेहत खराब, जानिए बिना रासायनिक तत्व के केला कैसे पकाएं

On: Thursday, October 30, 2025 3:33 PM
केला पकाने का देसी जुगाड़

केला बिना रासायनिक चीजों के भी पकाया जा सकता है। लिए एक देसी जुगाड़ बताते हैं, जिससे केले की मिठास बढ़ेगी और यह सेहत के लिए अधिक फायदेमंद होगा।

रासायनिक तत्व से केला पकाने के नुकसान

केला पकाने के लिए बाजार में कई तरह के रासायनिक तत्व उपलब्ध हैं, लेकिन उनका इस्तेमाल करना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। इससे पर्यावरण में भी प्रदूषण फैलता है। ये केले स्वाद में भी अच्छे नहीं होते और इन्हें खाने से शरीर को फायदा नहीं बल्कि नुकसान हो सकता है।

केला सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है, इसलिए इसे जैविक तरीके से पकाना ज्यादा सही तरीका होगा। यहां पर आपको एक मुफ्त का देसी जुगाड़ बताने जा रहे हैं, जिससे आसानी से जैविक तरीके से केला पकाया जा सकता है और किसी भी रासायनिक तत्व की जरूरत नहीं पड़ेगी।

केला पकाने का देसी जुगाड़

घर पर केला पकाने के लिए प्याज का इस्तेमाल कर सकते हैं। प्याज से निकलने वाली गैस से धीरे-धीरे केला पक जाता है और उसका स्वाद भी अच्छा होता है। साथ ही इसमें पोषक तत्व भी अधिक रहते हैं। इसके अलावा यह लंबे समय तक ताजा भी बना रहता है 10 दिन से ज्यादा तक केला अच्छा दिखेगा और अंदर से भी बढ़िया होगा, जल्दी खराब नहीं होगा। रासायनिक दवा का इस्तेमाल करके पकाए गए केले जल्दी खराब हो जाते हैं। तो चलिए नीचे दिए बिंदुओं के अनुसार जानते हैं कि किस तरीके से प्याज की मदद से केला पकाएं।

  • केले को पकाने के लिए एक कैरेट /टोकरी लीजिए।
  • उसके नीचे पेपर बिछा लीजिए। अगर आपके पास पेपर नहीं है तो आप जूूट की बोरी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • उसके बाद वहां पर प्याज फैलाइए,15–20 प्याज डाल सकते हैं।
  • इसके बाद आपको केले रखने हैं और अंत में पेपर से उसे ढक देना है।
  • कुछ ही दिनों में आपको केले चेक करते रहना है।
  • जैसे ही केले पक जाएं, आपको उन्हें बाहर निकाल लेना है और किसी साफ जगह या दीवार पर टांग देना है।
  • फिर आप उनका सेवन धीरे-धीरे कर सकते हैं। यह तरीका अपनाकर आप बिना किसी रासायनिक तत्व के, स्वादिष्ट और सेहतमंद केला खा सकते हैं।

यह भी पढ़े- किसानों के लिए चूहा पकड़ने का यह जुगाड़ हुआ वायरल, बिना मारे चूहों का होगा सफाया, जानिए कैसे