किसान अगर 1 एकड़ जमीन से लाखों नहीं बल्कि करोड़ों रुपए कमाना चाहते हैं, तो चलिए बताते हैं एक ऐसे पेड़ की खेती के बारे में, जिससे किसान करोड़पति बन सकते है।
किस पेड़ की खेती किसानों को करोड़पति बना देगी
पेड़ो की खेती से किसान एक एकड़ से करोड़ों रुपए कमा सकते हैं, इसके बारे में आपको समय-समय पर जानकारी देते रहते हैं। आज बात करेंगे शीशम के पेड़ की। इसमें भी किसानों को अच्छा प्रॉफिट है। अगर कोई किसान किसी चीज़ में इन्वेस्टमेंट करना चाहता है, तो बची हुई जमीन में वह पेड़ों की खेती कर सकता है। एक एकड़ जमीन में करीब 400 शीशम के पेड़ लगाकर किसान करोड़ो रुपए तक कमा सकते हैं। तो आइए जानते हैं कैसे।
शीशम के पेड़ों की कीमत
शीशम के पेड़ों की अच्छी-खासी कीमत किसानों को मिलती है, बस उन्हें थोड़ा संयम रखना पड़ता है। एक पेड़ की कीमत ₹50,000 से लेकर ₹1,00,000 तक मिलती है। औसतन ₹70,000 तक किसानों को एक पेड़ से आराम से मिल जाता है। इस पेड़ की लकड़ी बहुत अच्छी होती है, इसलिए इसकी खेती में किसानों को जबरदस्त मुनाफा होता है। देश के साथ-साथ विदेश में भी इसकी लकड़ी की डिमांड है। लकड़ी मजबूत होती है, इसलिए किसानों की आय का एक अच्छा स्रोत बन सकती है।
शीशम की लकड़ी से खिड़की, दरवाजे के अलावा सजावटी सामान, फर्नीचर आदि बनाए जाते हैं। इसकी लकड़ी टिकाऊ होती है, दीमक-रोधी होती है, जो इसकी सबसे अच्छी क्वालिटी है।

शीशम के पेड़ कितने समय में तैयार होते हैं और इसकी देखभाल
शीशम के पेड़ों की बहुत ज़्यादा देखभाल या खर्च करने की जरूरत नहीं होती। इसे लगाने के बाद कुछ समय तक आपको इसे खरपतवार से बचाना होता है ताकि खरपतवार पेड़ों को दबा न दे। इसके बाद दीमक से बचाना जरूरी है, क्योंकि मिट्टी में अगर दीमक लगी रही तो ये जड़ों को खाकर पेड़ को सुखा सकती है।
शीशम के पेड़ लगभग 10 से 12 साल में तैयार हो जाते हैं। इसके बाद इनकी लकड़ी की बिक्री की जा सकती है। पेड़ लगाते समय 10 बाय 10 फीट की दूरी रखनी चाहिए ताकि उनका विकास अच्छे से हो सके। समय-समय पर पानी देना भी जरूरी है, शुरुआती दौर में। शीशम के पेड़ की खेती का सबसे अच्छा समय बरसात का मौसम होता है। अगर अभी आपके क्षेत्र में बारिश हो रही है, तो इसे लगाया जा सकता है। शीशम के पेड़ों के लिए गहरी दोमट मिट्टी सबसे अच्छी मानी जाती है, जहां इसकी खेती आसानी से की जा सकती है।

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद












